27-April-2020


Munaadi Breaking:-जिला पंचायत प्रतिनिधि लगातार कर रहे क्षेत्र भ्रमण.....मजदूरों को बांट रहे ये सामग्री



प्रतापपुर मुनादी।। जिला पंचायत सूरजपुर अध्यक्ष के प्रतिनिधि शिवभजन मरावी ने मनरेगा अंतर्गत कार्य कर रहे मजदूरों को मास्क सहित सेनेटाइजर का वितरण कर रहे है। इस दौरान वे जिला कलेक्टर दीपक सोनी के द्वारा दिये गए निर्देशों का भी पालन करने की समझाइश दे रहे है।

प्रतिनिधि शिवभजन मरावी ने आज डांड़करवां ग्राम पंचायत में मनरेगा अंतर्गत चल रहे डबरी निर्माण का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मजदूरों को मास्क, सेनेटाइजर व साबुन का वितरण किया। उन्होनें इस दौरान मजदूरों को एक मीटर की दूरी के निर्देश का पालन करने के साथ लगातार साबुन से हाथ धोने व मास्क लगाने की सलाह दी। शिवभजन मरावी लगातार अपने क्षेत्र का भ्रमण कर रहे है और मनरेगा के अंतर्गत चल रहे कार्य का अवलोकन करने के साथ मजदूरों को मास्क, सेनेटाइजर, साबुन का निःशुल्क वितरण कर रहे है। इस दौरान उनके साथ रेवटी चौकी प्रभारी, ग्राम सरपंच सहित रोजगार सहायक, सचिव व ग्रामीण उपस्थित थे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News