27-April-2020


शिक्षामंत्री के निर्देश पर ओलावृष्टि, तड़ित प्रहार से हुई क्षति का आंकलन शुरू, मंत्री प्रतिनिधि ने लिया प्रभावित क्षेत्र का जायजा



प्रतापपुर मुनादी।। क्षेत्र में ओलावृष्टि व तड़ित प्रहार से होने वाले नुकसान की सूचना पर प्रदेश के शिक्षामंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह के निर्देश पर उनके जिला प्रतिनिधि कुमार सिंहदेव ने ओला प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ मौजूद प्रशासनिक अमले को तत्काल पीड़ित की क्षति का आंकलन करते हुए मुवावजा प्रकरण तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

प्रतापपुर में पिछले दिनों हो रही बारिश, ओलावृष्टि सहित तड़ित प्रहार से कई किसान व परिवार प्रभावित हो रहे है। इसकी जानकारी प्रदेश के शिक्षामंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह को होने पर उन्होनें तत्काल अपने जिला प्रतिनिधि कुमार सिंहदेव को प्रभावित ग्राम के भ्रमण का निर्देश दिया। इस निर्देश पर आज मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंहदेव ने एसडीएम सीएस पैकरा से चर्चा की और तत्काल प्रभावित क्षेत्र में राजस्व अमले को भेजने की बात कही। इस निर्देश पर एसडीएम ने प्रभावित ग्राम जगरनाथपुर, मानपुर, माड़ीडांड़ में तहसीलदार राधेश्याम तिवारी व पटवारी को रवाना किया। मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंहदेव ने बताया कि आज जगरनाथपुर में भ्रमण के दौरान पूरा राजस्व अमला मौजूद था, जिन्होनें ओलावृष्टि से क्षति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि राजस्व अमले को निर्देश दिया गया है कि तत्काल सम्पूर्ण अनुविभाग में जहां भी ओलावृष्टि से घर,फसल को क्षति हुई है, वहां पर राजस्व अमले के माध्यम से तत्काल उसका आंकलन किया जाए। आंकलन के पश्चात पीड़ित परिवार को मुवावजा देने की प्रक्रिया भी तत्काल आरम्भ कराई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होनें बताया कि श्यामनगर, सकलपुर सहित अन्य कई जगहों पर तड़ित प्रहार से भी मवेशी के मरने की सूचना मिली है। उसके लिए भी एसडीएम को निर्देशित कर दिया गया है। आज क्षेत्र भ्रमण के दौरान उनके साथ शक्कर कारखाना के अध्यक्ष विद्यासागर सिंह, तुलेश्वर व अन्य लोग मौजूद थे।

राजस्व अमले को निर्देश दे दिया गया है- एसडीएम

एसडीएम सीएस पैकरा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंहदेव से की गई चर्चा के अनुरूप पूरे क्षेत्र में राजस्व अमले पटवारी, नायब तहसीलदार, तहसीलदार को क्षेत्र में भ्रमण के निर्देश दे दिया गया है। सभी ओलावृष्टि, तड़ित प्रहार से फसल, मवेशी व घरों की क्षति का आंकलन कर रहे है। हमारा प्रयास है सभी पीड़ित परिवार को तत्काल आंकलन के बाद मुवावजा मिल सके।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News