27-April-2020


Munaadi breaking - लॉक डाउन उल्लंघन करने पर 1549 एफआईआर, 2294 वाहन जब्त और 1346 लोग गिरफ्तार, सरकार में 3 मई तक …………. पढ़िए पूरी खबर



रायपुर मुनादी।।

कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए घोषित लाॅकडाउन का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में छत्तीसगढ़ में सख्ती से पालन किया जा रहा है। लाॅकडाउन लागू होने के पश्चात इसका उल्लंघन करने पर अब तक पूरे प्रदेश में एक हजार 549 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज (एफआईआर) की गई है, वहीं एक हजार 346 लोगों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही 2 हजार 294 गाड़ियां जब्त की गई है।

केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देश के अनुरूप राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में भी लाॅकडाउन घोषित किया गया है। कोरोना वायरस के फैलाव को खत्म करने के लिए लाॅकडाउन जैसे प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं और उसका कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों पर पुलिस विभाग द्वारा सख्ती से कार्यवाही भी की जा रही है।

चूंकि प्रदेश में कोरोना का कोई संदिग्ध रिहायशी क्षेत्रों में पिछले 10 दिनों से (AIIMS के नर्सिंग स्टाफ को छोड़कर) नहीं मिला है और यहां कम्युनिटी स्प्रेडिंग की संभावना नगण्य हो चुकी हौ इसलिए सरकार ने कहा है कि तीन मई तक कठोरता से इस लॉक डाउन का पालन करें ताकि हम कोरोना मुक्त राज्य बन सकें। लॉक डाउन का प्रभाव छत्तीसगढ़ में काफी उत्साहवर्धक है। 37 मरीजों में से 32 मरीज अबतक ठीक भी हो चुके हैं शेष का इलाज जारी है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News