27-April-2020


Jashpur Breaking - ओला वृष्टि से जिले में भारी नुकसान, कई बिजली के खंभे गिरे, फसलें चौपट, कई घर भी धराशाई, कलेक्टर ने लिया जायजा, कहा ………… पढ़िए पूरी खबर



अतुल त्रिपाठी की मुनादी।।

पत्थलगांव सहित पूरे जशपुर जिले में बीते 2 दिनों से हुई बेमौसम बारिश औऱ ओला वृष्टि ने क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इसके कारण 175 विद्युत पोल के नुकसान के साथ, आधा आधा किलो के ओले गिरने से किसानों के फसलों और उनके घर के छतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। यहां तक गाड़ियों के कांच भी फुट गए हैं जिससे लोगों को क्षति हुई है ।

https://youtu.be/WmzKiD-U3oc

जिसके बाद आज जशपुर कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने आज पूरे जिले में कई जगहों का दौरा किया एवं पत्थलगांव रेस्ट हाउस पहुंचे एवं जानकारी ली जहां माशिमं सदस्य पवन अग्रवाल,,हरगोविंद अग्रवाल,राजू गुप्ता,, सचिन रोहिला,,अंकित शर्मा,,प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र चेतवानी,,सहायक आयुक्त एस के वाहने, एसडीएम दसरथ राजपूत,,तहसीलदार महेश शर्मा,,सीएमओ जेएम परिहार,,मौजूद रहे ।

कलेक्टर ने बताया कि ओलावृष्टि से 175 विद्युत पोल को भी नुकसान पहुंचा है जिसे ठीक किया जा रहा है साथ ही अन्य कई क्षति हुई है इस नुकसान को देखते हुए मुआवजा प्रकरण तैयार करने निर्देश जारी कर दिए गए हैं सभी किसानों एवं ग्रामीणों को इसकी भरपाई करने की प्रक्रिया जारी है वहीं उन्होंने लौकडाउन का कड़ाई से पालन करने भी निर्देश दिए हैं वहीं जनता से भी सहयोग की अपील की है ।।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News