जशपुर मुनादी।।
जशपुर जिले के झारखंड के सीमावर्ती गांव सपघरा,विकासखंड दुलदुला, विधानसभा कुनकुरी के ग्रामीण दहसत में हैं ।झारखंड से घुसपैठिए लगातार प्रयासरत हैं कि इस गांव से रात्रि में छत्तीसगढ़ में प्रवेश करें।ग्रामीणों ने अपने गांव में बैरियर बनाकर बारी बारी से रातभर जागकर पहरा दे रहे हैं।परेशानी तब खड़ी हुई जब घुसपैठियों ने रास्ता रोकनेपर ग्रामीणों को धमकाना शुरू किया।
इसका खुलासा तब हुआ जब भाजयुमो नेता प्रबल प्रताप जुदेव दौरा करने गाँव पहुँचे ।दरअसल ग्रामीणों ने प्रबल प्रताप को ऐसी सूचना दी थी और ग्रामीणों की सूचना पर प्रबल अपने पूरे दलबल के साथ सपघरा पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें आप बीती सुनाई।हैरानी की बात तो ये है कि अब तक कोई भी जनप्रतिनिधि ग्रामीणों की सुध लेने वहां नहीं पहुंचा। अखरडीपा पहुचने पर ग्रामीणों ने शिकायत की कि उन्हें भी झारखंड से आने वाले लोग धमकाते रहते हैं ।जिससे ग्रामीणों में डर व्याप्त है।कोरोना महामारी का भय से वे पहले से ही भयाक्रांत हैं उसपर घुसपैठियों की धमकी ने उन्हें और डरा दिया है । सिमडेगा जिले में कोरोना के नए प्रकरण एवं तब्लीगी समाज के भगोड़ों की खबर ने ग्रामीणों को परेशान कर रखा है।लोग यहां तक डरने लगे हैं कि अगर एक भी कोरोना पीड़ित इलाके में पाया गया तो उन्हें बिना गलती कोरंटीन होना पड़ेगा। अगर बीमारी फैली तो सब बेमौत मारे जाएंगे ।प्रबल प्रताप ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि डरने की कोई बात नहीं है वे जिला कप्तान से बात कर ग्रामीणों को उचित सुरक्षा मुहैया करवाएंगे । उन्होंने कोरोना से बचाव हेतु आवश्यक उपायों पर भी चर्चा की।

