पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा शख्स, चरित्र शंका को लेकर वारदात को दिया अंजाम, आरोपी पुलिस हिरासत में.........पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
January 02, 2026



पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा शख्स, चरित्र शंका को लेकर वारदात को दिया अंजाम, आरोपी पुलिस हिरासत में.........पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। बीती रात चरित्र शंका को लेकर एक शख्स ने धारदार हथियार से अपनी ही पत्नी की जघन्य हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार नवापारा का रहने वाला सेतु चैहान 35 साल, पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी निशा चैहान 30 साल, और दो बच्चों के साथ जूटमिल क्षेत्र के चमडा गोदाम में रहते आ रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था और इस बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद भी होते रहता था। बीती रात दोनों के बीच इसी बात को लेकर फिर से विवाद की स्थिति निर्मित हो गई जिसके बाद आरोपी अपनी पत्नी को बनसिया की तरफ लेकर गया जहां धारदार कत्ता से महिला के गर्दन और सिर पर ताबड़तोड हमला करके उसकी हत्या कर दी। 

पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। जिसके बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची जहां मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।  



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News