पचधारी डेम में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत, अजय सिदार के रूप में हुई मृतक की शिनाख्त, दोस्तों से की जा रही पूछताछ.......पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
May 10, 2026



पचधारी डेम में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत, अजय सिदार के रूप में हुई मृतक की शिनाख्त, दोस्तों से की जा रही पूछताछ.......पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। रविवार की दोपहर शहर के पचधारी डेम में  नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार  मृतक अजय सिदार (25)  रियापाली गांव का रहने वाला था और NTPC लारा में काम करता था। रविवार छुट्टी होने के कारण वह अपने चार दोस्तों के साथ पचधारी डेम घूमने और नहाने पहुंचा था।  नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गोताखोरों की मदद से शाम करीब साढ़े 6 बजे युवक का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मृतक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। 

गोवर्धनपुर स्थित पचधारी डेम में हर साल डूबने की घटनाएं सामने आती रही हैं। लगातार हादसों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा डेम के दोनों ओर नहाने पर प्रतिबंध संबंधी चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद लोग चेतावनियों को नजरअंदाज कर बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं, खासकर गर्मी के दिनों और रविवार को यहां मेले जैसा माहौल देखने को मिलता है।   

इस मामले में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि आज शाम 5 बजे पचधारी डेम में एक युवक के डूबने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वे अपनी टीम के अलावा गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे थे। मृतक के शव को डेम से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है। मृतक के चारों साथियों के साथ पूछताछ की जा रही है। 


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News