पुलिस की सख्ती से सटोरियों में खौफ, सट्टा खाईवाल कर रहे सरेंडर, कुख्यात सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ ने SSP के समक्ष किया सरेंडर, आपराधिक रिकॉर्ड रहा सक्रिय, मोहम्मद शाहनवाज मलिक भी दबाव में आया

munaadi news image
April 22, 2026



पुलिस की सख्ती से सटोरियों में खौफ, सट्टा खाईवाल कर रहे सरेंडर, कुख्यात सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ ने SSP के समक्ष किया सरेंडर, आपराधिक रिकॉर्ड रहा सक्रिय, मोहम्मद शाहनवाज मलिक भी दबाव में आया

munaadi news image
munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।।  एसएसपी  शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई का व्यापक असर अब स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। जुआ-सट्टा जैसे अवैध कारोबार पर पुलिस के निरंतर दबाव, त्वरित छापेमारी और खाईवालों तक सीधी कार्रवाई की रणनीति ने अपराधियों के मनोबल को तोड़ते हुए उन्हें कानून के दायरे में आने को मजबूर कर दिया है।

रायगढ़ पुलिस की कार्यशैली और एसएसपी के स्पष्ट संदेश—“अवैध गतिविधियों के लिए जिले में कोई स्थान नहीं”—से प्रभावित होकर कई सटोरिये स्वयं आगे आकर सरेंडर कर रहे हैं। हाल ही में कुख्यात सट्टा खाईवाल हेमराज बरेठ उर्फ पप्पू बरेठ तथा मोहम्मद शाहनवाज मलिक उर्फ शानू द्वारा आत्मसमर्पण इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है, जो दर्शाता है कि पुलिस की रणनीति केवल दमनात्मक नहीं बल्कि सुधारात्मक दिशा में भी प्रभावी साबित हो रही है।

रायगढ़ पुलिस द्वारा सट्टा लिखने वालों के साथ-साथ सट्टा खिलाने वाले मुख्य सरगनाओं पर कार्रवाई करने से पूरे नेटवर्क की कमर टूट रही है। लगातार बढ़ती कार्रवाई, गिरफ्तारी और फरार आरोपियों की तलाश ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त व्यक्ति बच नहीं सकेगा।

इसी क्रम में सट्टा लिखने वाले आरोपियों से पूछताछ में खाईवाल मोहम्मद शाहनवाज मलिक उर्फ सानू निवासी मधुबनपारा तथा हेमराज बरेठ उर्फ पप्पू बरेठ निवासी कबीरचौक जूटमिल के नाम सामने आए थे। पुलिस द्वारा लगातार दबिश और बढ़ते दबाव के चलते फरार चल रहा आरोपी हेमराज बरेठ उर्फ पप्पू बरेठ ने आज एसएसपी शशि मोहन सिंह के समक्ष सरेंडर किया। एसएसपी द्वारा आरोपी को समझाइश दी गई कि अवैध गतिविधियों से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में जुड़ना ही सम्मानजनक जीवन का मार्ग है।

आरोपी - हेमराज बरेठ उर्फ पप्पू बरेठ पिता कंगालू बरेठ उम्र 34 साल निवासी कबीरचौंक जूटमिल रायगढ़ के आपराधिक रिकार्ड अनुसार वर्ष 2023 में थाना चक्रधरनगर में दो सट्टा के मामलों तथा थाना जूटमिल में वर्ष 2024 में 01 और 2025 में 01 मामला दर्ज किया गया है । आरोपी वर्ष 2026 में आरोपी पर थाना कोतवाली और थाना पुसौर में सट्टा कार्रवाई में नाम जोड़ा गया है, तब से आरोपी पप्पू बरेठ फरार था । विदित हो कि आरोपी पप्पू बरेठ का पिता कंगालू बरेठ भी सट्टा के कारोबार से जुड़ा था जिसके खिलाफ थाना जूटमिल में 30 से अधिक मामले दर्ज है । 

आज एसएसपी शशि मोहन सिंह के समक्ष हेमराज बरेठ उर्फ पप्पू बरेठ द्वारा सरेंडर करते हुए सट्टा और किसी भी प्रकार के अपराध से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में कार्य करना बताया है ।

वहीं कल एक और बड़े सटोरिये मोहम्मद शाहनवाज मलिक उर्फ़ शानू ने कोतवाली में जाकर सरेंडर किया । आरोपी मोहम्मद शाहनवाज मलिक उर्फ सानू पिता कुतुबुद्दीन मलिक उम्र 36 साल निवासी मधुबनपारा रायगढ़ के खिलाफ इसी साल 2026 में थाना कोतवाली में चार मामले  धारा 4,6 जुआ अधिनियम में कार्रवाई की गई है । अपराध क्रमांक 174/2026 में गिरफ्तार आरोपी नरेन्द्र दीप निवासी बापूनगर ने सट्टा खाईवाल शहनवाज उर्फ शानू खान और उसके साला एजाज खान के लिए कमीशन पर सट्टा लिखना बताया गया था । आरोपी एजाज खान फरार है । कोतवाली पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शाहनवाज मलिक उर्फ़ शानू को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News