पुलिसिया आतंक की एक और कहानी, बेटे के सामने पुलिस ने पिता को मारा थप्पड़, बेटे ने दे दी अपनी जान, थाने में ग्रामीणों का हंगामा, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
November 29, 2022



पुलिसिया आतंक की एक और कहानी, बेटे के सामने पुलिस ने पिता को मारा थप्पड़, बेटे ने दे दी अपनी जान, थाने में ग्रामीणों का हंगामा, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।। सामान्य झगड़े में पुलिस ने रोब झाड़ने के लिए एक मजदूर परिवार के मुखिया पर हाथ उठा दिया लेकिन पास में खड़े इसके बेटे को यह बिलकुल पसंद नहीं आया। उसे इतनी ग्लानि हुई कि उसने आत्महत्या कर लिया। इसके बाद पूरे गांव के लोग इकट्ठे हुए और थानों जमकर हंगामा किया। फिलहाल हंगामा जारी है। 

Advertisement

Advertisement


मामला बिल्हा थाने का है जहां भैसबोड गांव के हरीश चंद्र गोंदले रोजी मजदूरी का काम करता है। उसका विवाद गांव के ही एक लड़की से हो गया जिसपर लड़की ने थाने में शिकायत लिखा दिया। पुलिस ने हरीश को थाने बुलाया लेकिन वह थाने नहीं जा सका। दूसरे दिन पुलिस हरीश के पिता भागीरथ को पकड़कर थाने ले गई। जब हरीश को इसका पता चला तो वह तत्काल थाने पहुंचा। इसी क्रम में पुलिस के एक आरक्षक ने भागीरथ को थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि मामले में समझौता तो हो गया लेकिन हरीश को अपने पिता का अपमान बर्दाश्त नहीं हुआ और दूसरे दिन उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। 


Advertisement

Advertisement

हरीश के आत्महत्या की खबर गांव वालों को लगी वे इक्कठे होकर बिल्हा थाना पहुंच गए। उनके साथ आम आदमी पार्टी के नेता जसबीर सिंह भी अपने दलबल के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों ने वहां पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस मामले को रफा दफा करने 20 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी आरक्षक रूपलाल चंद्रा पर पहले भी पैसे उगाही के आरोप लगे हैं।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News