Big breaking jashpur पम्प चोरी के आरोपी ने लगा ली फाँसी, मचा हड़कम्प, परिजनों ने मूनादी को भेजा वीडियो , कहा-इस वजह से हुई मौत , पढिये पूरी खबर

munaadi news image
April 11, 2026



Big breaking jashpur पम्प चोरी के आरोपी ने लगा ली फाँसी, मचा हड़कम्प, परिजनों ने मूनादी को भेजा वीडियो , कहा-इस वजह से हुई मौत , पढिये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मूनादी ।। बड़ी खबर जशपुर से आ रही है  जहाँ एक मामूली टुल्लू पम्प के चलते एक व्यक्ति की जान चली गई । जानकारी के मुताबिक पूरा मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र के ढोढ़ीडांड का है । यहाँ के रहने वाले नकुल राम ने 9 अप्रैल को आत्महत्या कर लिया ।  

बताया जा रहा है कि बीते 7 अप्रैल को मृतक नकुल राम एवं रामलाल राम  के उपर पम्प चोरी के आरोप लगे थे । मृतक नकुल सहित दोनों आरोपियों को मीटिंग में बुलाया गया। मीटिंग में दोनों ने पम्प चोरी के आरोप को कबूल कर लिया ।इनके कबूलनामे के बाद ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाने में एफआईआर कराने का फैसला लिया लेकिन 7 अप्रैल को थाने में एफआईआर न करके अगले दिन 8 अप्रैल को फिर से ग्रामीणों की एक बैठक सरपँच के दूकान के पास हुई और मृतक के परिजनों के मुताबिक बैठक में उन्हें पीटा गया ,गालियाँ दी गयी और दोनों आरोपियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया। इसके बाद अगले दिन याने 9 अप्रैल को  दो आरोपियों में से एक आरोपी नकुल राम की गांव के ही एक बगान में फाँसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिलती है ।


मृतक नकुल के जीजा कामेश्वर चौहान ने बताया कि 7 अप्रैल को बसन्त राम चैहान की बाड़ी से टुल्लू पम्प और 

सत्या राम नागवंशी के घर से टुल्लू पम्प की पाईप चोरी हुई थी। नकुल और रामलाल के उपर चोरी का इल्जाम लगा और दोनों ने इल्जाम कबूल भी कर लिया लेकिन इसके बावजूद पूरे मामले की शिकायत थाना में नहीं करके मृतक के साथ मार पीट किया गया ।मानसिक रूप से प्रताड़ित होने के कारण नकुल राम ने फाँसी लगा ली । मृतक के परिजनों ने मूनादी डॉट कॉम को वो वीडियो भी भेजा है जिसमे गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है इस बीच नकुल को डंडे से पीटा भी गया ।दूसरे वीडियो में एक व्यक्ति डंडा लेकर दोनों आरोपियों के सामने बैठा है और उनसे पूछ ताछ कर रहा है ।

कुनकुरी थाना पुलिस ने नकुल की मौत के बाद मर्ग कायम कर लिया है । मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि पम्प चोरी का मामला था लेकिन ग्रामीणों के द्वारा थाने में चोरी की कोई शिकायत नहीं की गई है । मृतक नकुल राम के मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है । मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है ।रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है । मामले की जाँच जारी है । 

  बहरहाल  मृतक नकुल राम के परिजनों के आरोपों में कितनी सच्चाई है यह तो पुलिस जाँच के बाद ही पता चलेगा ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News