ऑपरेशन “अंकुश” से खाईवालों में खौफ, फरार सट्टा खाईवाल एजाज उर्फ मन्नू गिरफ्तार, मोबाइल ऐप से चला रहा........... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
April 11, 2026



ऑपरेशन “अंकुश” से खाईवालों में खौफ, फरार सट्टा खाईवाल एजाज उर्फ मन्नू गिरफ्तार, मोबाइल ऐप से चला रहा........... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। “ऑपरेशन अंकुश” के तहत ही रायगढ़ पुलिस को एक अन्य बड़ी सफलता मिली है, जिसमें पूर्व प्रकरण के फरार सट्टा खाईवाल एजाज अहमद उर्फ मन्नू, निवासी इंदिरा नगर रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।


विदित हो कि 19 फरवरी  को जमुनाईन चौक स्थित “अजय कोल्ड्रिंक्स एवं पान सेंटर” में हेमंत बत्रा नामक व्यक्ति द्वारा मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने की सूचना पर साइबर थाना और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से एक एप्पल आईफोन 13 प्रो, एक एप्पल आईफोन 12 एवं नगद राशि जप्त की गई थी। मोबाइल जांच में “JMDBET.com” सट्टा साइट पर सक्रिय आईडी संचालित होना पाया गया।


पूछताछ में आरोपी हेमंत बत्रा ने बताया था कि वह रोहित अग्रवाल के साथ मिलकर सट्टा संचालित कर रहा था तथा संपूर्ण लेनदेन मुख्य खाईवाल मन्नू के लिए किया जाता था। विवेचना के दौरान साक्ष्य के आधार पर आरोपी एजाज उर्फ मन्नू की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 157/2026 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और धारा 3(5) BNS प्रकरण में साक्ष्य अनुरूप धारा 238 बीएनएस जोड़ते हुए आरोपी एजाज अहमद उर्फ मन्नु पिता स्व० नशीर अहमद उम्र 36 वर्ष निवासी इंदिरा नगर बाबा होटल के घर के पास थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक तथा उनकी टीम के एएसआई आशिक रात्रे, नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, रवि किशोर साय, आरक्षक नवीन शुक्ला, चन्द्र कुमार बंजारे और मीनकेतन पटेल की अहम भूमिका रही।


एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — 

“रायगढ़ पुलिस केवल सट्टा खाईवाल और सट्टा लिखने वालों पर ही नहीं, बल्कि सट्टा खेलने वालों पर भी कार्रवाई करेगी, जैसा कि हाल की कार्रवाई में किया गया है। आमजन से अपील है कि अपने आसपास ऐसे अवैध कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना पुलिस को दें और जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सहभागी बनकर इस अपराध को समाप्त करने में सहयोग करें।”


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News