सक्ति मुनादी।। छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट के बॉयलर में हुए भीषण विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ के ओपी जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। हादसे के तुरंत बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि चार मजदूरों कि मौत तो घटनास्थल पर ही हो गई थी जबकि 6 कि मौत ओपी जिंदल अस्पताल लाते वक़्त हो गई। यह अंकड़ा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार है है जबकि कुछ लोगों का कहना है कि यह संख्या और ज्यादा हो सकती है क्यूंकि कुछबके मालबे मेने फैबसे होने कि संभावना है।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। मलबे में फंसे अन्य कर्मचारियों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग अब भी मलबे में फंसे हो सकते हैं।
प्रशासन अलर्ट, जांच के आदेश
जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर बॉयलर में तकनीकी खराबी या सुरक्षा मानकों की अनदेखी को हादसे की वजह माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ पाएगा।
घायलों की हालत गंभीर
ओपी जिंदल अस्पताल में भर्ती कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि कई घायलों को दूसरे अस्पताल में भी इलाज के लिए ले जाया गया है जिससे घायलों कि संख्या का सही अंकलन नहीं हो पा रहा है।
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता राहत और बचाव कार्य के साथ-साथ घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करना है।