Breaking jashpur 2 पुलिसकर्मियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार , गाँजे की तस्करी में शामिल थे दोनों पुलिसकर्मी , पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
March 02, 2026



Breaking jashpur 2 पुलिसकर्मियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार , गाँजे की तस्करी में शामिल थे दोनों पुलिसकर्मी , पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मूनादी ।।  बड़ी खबर जशपुर से आ रही है । गाँजे की तस्करी में शामिल 2 पुलिसकर्मियों को आज गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है । दोनों पुलिसकर्मी तपकरा थाने मे पदस्थ बताए जा रहे हैं । 

   इस मामले में सोमबार की देर रात पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूरे मामले की जानकारी दी है । पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक दोनों पुलिसकर्मी गाँजे की तस्करी में  शामिल पाए गए ।


ये है पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति


दिनांक 28/02/26 को मुखबिर सुचना मिली कि रवि विश्वकर्मा नामक व्यक्ति विवकानंद कॉलोनी जशपुर में किराया में रहता है जो अपने घर में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा है की सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली की टीम के द्वारा रेड की कारवाई किया गया,जहां एक पेटी में रखे 24 पैकेट गांजा प्राप्त हुआ, रवि विश्वकर्मा से पूछने  पर गांजा गोविंद उर्फ सुनील के द्वारा पैसा देने के एवज में अपने घर में रखना बताया,  कि थाना जशपुर में अपराध क्रमांक 74/26 धारा 20 (B) एनडीपीएस एक्ट कायम कर प्रकरण में आरोपी रवि विश्वकर्मा और सुनील भगत को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है कि आरोपी गोविंदा से पूछताछ में थाना तपकरा के आरक्षक क्रमांक 581 धीरेंद्र मधुकर पिता करताल सिंह उम्र 37 वर्ष  तथा आरक्षक क्रमांक 392 अमित त्रिपाठी पिता स्वर्गीय राजदेव त्रिपाठी उम्र 35 वर्ष द्वारा गांजा तस्करी में मिलकर काम करना बताने पर आर 581 धीरेन्द्र मधुकर एवम आर. 392 अमित त्रिपाठी का गांजा तस्करी में संलिप्तता पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News