Breaking jashpur छात्रावास से छात्रा को बाहर निकाला, 20 दिनों से स्कूल नहीं जा रही है छात्रा, छात्रा ने लगाए गम्भीर आरोप ,कहा-इसलिए निकाल दिए , जानिए क्या है सच्चाई ?क्या सच मे....

munaadi news image
August 26, 2026



Breaking jashpur छात्रावास से छात्रा को बाहर निकाला, 20 दिनों से स्कूल नहीं जा रही है छात्रा, छात्रा ने लगाए गम्भीर आरोप ,कहा-इसलिए निकाल दिए , जानिए क्या है सच्चाई ?क्या सच मे....

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मूनादी ।। सरकारी छात्रावास में रहकर स्वामी आत्मननन्द इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई कर रही 9वीं क्लास की एक छात्रा ने हॉस्टल प्रबंधन पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का आरोप है कि हॉस्टल में उसे दत्तक पुत्री होने का उलाहना दिया जाता इसके अलावे उसे कई तरह से  मानसिक रूप से प्रताड़ित करके उसे हॉस्टल से बाहर निकाल दिया गया । हॉस्टल से बेदखल होने के कारण वह 20 दिनों से स्कूल नहीं जा पा रही है। 

Advertisement

Advertisement

Advertisement

  छात्रा का नाम परिणा भगत पिता कुंअर राम भगत बताया जा रहा है। छात्रा सन्ना क्षेत्र के इचौली की रहने वाली है ओर 6ठवीं क्लास से इसी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है । उसने बताया कि हॉस्टल में उसके साथ दुर्व्यवहार किया जाता रहा है और इसी दुर्व्यवहार से तंग आकर बीते माह उसने खुद को हॉस्टल के कमरे में बंद कर लिया था बाद में उसने दरवाजा खोल भी दिया लेकिन इस घटना के बाद उसे हॉस्टल से बाहर कर दिया गया । छात्रा के पिता का कहना है कि उनकी बेटी को दत्तक पुत्री होने का बार बार उलाहना देकर कहा जाता है कि तुम्हे कुछ बोलने का अधिकार नहीं है जब उनकी बेटी ने इस व्यवहार का विरोध किया तो उसे हॉस्टल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया । 

    इस मामले की जानकारी सहायक आयुक्त और बगीचा बीइओ और बगीचा एसडीएम को भी दी गयी है। इस मामले में जब हमने बगीचा के मंडल संयोजक संतोष गुप्ता से बात की तो उन्होंने बताया कि छात्रा कई बार छात्रावास में झगड़ा कर चुकी है और झगड़ा के दौरान खुद को एक कमरे में बंद कर लेती है ।बीते माह भी ऐसा ही हुआ था छात्रा ने गुस्से  खुद को कमरे में बंद कर लिया ।बाद में उसे समझाया गया उसके पालक को बुलाया गया लेकिन पालक के सामने भी उसने वैसे ही किया खुद को फिर से कमरे में बंद कर लिया। इसी के चलते बीते वर्ष भी उसे हॉस्टल से टीसी दे दिया गया था लेकिन बाद में छात्रा ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए दुबारा ऐसी गलती नहीं दोहराने की बात की  तब जाकर बीते वर्ष उसका दुबारा एडमिशन हुआ । मंडल संयोजक ने बताया कि छात्रा को न तो परेशान किया गया न कोई उलाहना दिया गया । 

Advertisement

Advertisement

      बहरहाल बुधवार को बगीचा एसडीएम मामले की जाँच करने स्वयं प्री मैट्रिक हॉस्टल जाने वाले हैं । इस मामले में आगे क्या होता है उसका भी अपडेट देंगे ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News