Breaking jashpur एनएच 43 पर फिर हुआ बड़ा हादसा ,बोलेरो और ट्रक में जबरदस्त टक्कर , बोलेरो में सवार 3 लोगों.. पढिये पूरी खबर

munaadi news image
January 08, 2026



Breaking jashpur एनएच 43 पर फिर हुआ बड़ा हादसा ,बोलेरो और ट्रक में जबरदस्त टक्कर , बोलेरो में सवार 3 लोगों.. पढिये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मूनादी ।। बीती रात तकरीबन 2 बजे एनएच 43 पर फिर से बड़ा हादसा हुआ है। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार बोलेरो एक खड़ी ट्रक से बुरी तरह टकरा  गई । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और बोलेरो में सवार 3 लोग अपनी ही गाड़ी में बुरी तरह फंस गए ।तीनो को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू करके बोलेरो से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्प्ताल ले जाया गया।


 पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-43 पर भाटामुड़ा के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार की सुबह 6 बजे

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ, जब शराब के नशे में धुत बोलेरो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बोलेरो सीधे खड़ी ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो में सवार तीनों व्यक्ति वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एवं पुलिस मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। हादसे में बोलेरो वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घायलों की पहचान करूमहुआ निवासी गंगा सिदार, चालक विलास ठाकुर एवं पीछे बैठे युवक राधापुर निवासी के रूप में हुई है। बताया गया कि बोलेरो वाहन करू महुआ निवासी फिलिम खलखो का है। तीनो सवार करू महुआ से पत्थलगांव गए थे. पुनः वापस लौट रहे थे. भाटामुड़ा पुलिया के समीप ट्रक पंचर हो गया था. जिसका चालक सड़क के किनारे ट्रक को खड़ी कर चक्का बदल रहा था.जानकारी के अनुसार बोलेरो सवार पत्थलगांव से अपने गांव लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ। घायलों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव भेजा गया है जहां उसकी इलाज जारी है।  फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News