Breaking Jashpur इश्क में फरेब ! एक्शन में आई पीड़िता फरेबी गया जेल ! शिक्षिका के साथ प्यार का नाटक करने वाले आशिक की स्टोरी पढिये

munaadi news image
May 15, 2025



Breaking Jashpur इश्क में फरेब ! एक्शन में आई पीड़िता फरेबी गया जेल ! शिक्षिका के साथ प्यार का नाटक करने वाले आशिक की स्टोरी पढिये

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी ।। विशेष समाज की युवती को शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इस मामले की पीड़िता सरकारी शिक्षिका है।

आरोपी ने युवती से शादी करने का वादाकिया था लेकिन  अब किसी और से शादी करने पर आमादा है। युवती  ने SSP जशपुर के समक्ष पेश होकर मामले की शिकायत  की थी।

 शिकायत की गंभीरता को देखते हुए SSP ने  इस मामले त्वरित दल कार्यवाही के निर्देश दिए थे । थाना बगीचा में आरोपी के विरुद्ध  भा. द. वि. की धारा 366,376(2)n के तहत अपराध पंजीबद्ध है।

 आरोपी का नामनीरज गुप्ता, उम्र 28 वर्ष बताया जा रहा है

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की प्रार्थीया जो कि एक विशेष समाज से आती है, के द्वारा अपने समाज के प्रमुखों के साथ आकर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के समक्ष प्रस्तुत होकर शिकायत की थी, कि बगीचा  क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम का,आरोपी नीरज गुप्ता के द्वारा वर्ष 2018 से तुमसे प्रेम करता हूं, शादी करूंगा कहकर ,प्रार्थिया का लगातार दैहिक शोषण करता आ रहा है, परन्तु अब, जब प्रार्थिया आरोपी को शादी करने के लिए बोल रही है, तब वह प्रार्थिया को निम्न जाति व अन्य समाज की हो कहकर शादी से इंकार कर रहा है। व आरोपी नीरज गुप्ता की शादी किसी और से दिनांक 17 मई को तय हुई है।

चूंकि मामला महिला व विशेष समाज से संबंधित होने पर,मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के द्वारा तत्काल थाना प्रभारी बगीचा को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ,प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में आरोपी नीरज गुप्ता के विरुद्ध भा.द.वि. की धारा 366,376(2)n के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान पुलिस के द्वारा आरोपी नीरज गुप्ता को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी नीरज गुप्ता के द्वार अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक श्री संत लाल आयाम, सहायक उप निरीक्षक बैजन्ती किंडो, उमेश प्रभाकर व आरक्षक मुकेश पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है, युवती की शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही की है, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News