मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय के नवीन भवन का लोकार्पण, 9 करोड़ की लागत से बना शासकीय मुद्रणालय का नया भवन

munaadi news image
May 16, 2025



मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय के नवीन भवन का लोकार्पण, 9 करोड़ की लागत से बना शासकीय मुद्रणालय का नया भवन

munaadi news image
munaadi news image

राजनांदगांव मुनादी।। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजनांदगांव जिले के चिखली में 9 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। यहां शासकीय विभागों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों का प्रकाशन होता है। श्री साय ने शासकीय मुद्रणालय में विभिन्न दस्तावेजों के प्रकाशन का भी अवलोकन किया।


राजनांदगांव स्थित शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय भवन छत्तीसगढ़ में एक मात्र शासकीय मुद्रणालय है जहां महत्वपूर्ण शासकीय दस्तावेजों का प्रकाशन किया जाता है। मुद्रणालय का पुराना भवन अत्याधिक पुराना होने के कारण नये भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस भवन का लोकार्पण छत्तीसगढ़ एवं राजनांदगांव के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।


शासकीय मुद्रणालय में पेपर गोडाउन/ प्रिटिंग मटेरियल स्टोर दो नग बाइडिंग एवं पेपर स्टोर एक नग, मेकेनिकल स्टोर एक नग. काम्पोजिंग एक नग, रीडिंग रूम, टाइप स्टोर एक नग, कैमरा रूम एक नग, असिस्टेंट सुपरिटेंडेन्ट कक्ष, डायरेक्टर रूम, कांन्फेस रूम एवं अन्य आवश्यक व्यस्थायें रखी गई है। शासकीय मुद्रणालय के नवीन भवन में 4 बड़े हाल एवं 12 कमरे हैं। 

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री  विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडेय, महापौर मधुसूदन यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं शासकीय मुद्रणालय के अधिकारी-कर्मचारी  उपस्थित थे।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News