पहले मोहब्बत .... फिर ...शरबत और अब शुरू हुई सियासत ... भाजपा के मोहब्बत की दूकान को अपना बताने में जुटी काँग्रेस , कहा- ये दुकान तो हमारी है.. पढिये सियासी रंग में रंगे कुनकुरी की एक और खबर .....

munaadi news image
July 02, 2026



पहले मोहब्बत .... फिर ...शरबत और अब शुरू हुई सियासत ... भाजपा के मोहब्बत की दूकान को अपना बताने में जुटी काँग्रेस , कहा- ये दुकान तो हमारी है.. पढिये सियासी रंग में रंगे कुनकुरी की एक और खबर .....

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मूनादी ।। मोहर्रम के मौके पर भाजपा नेताओं द्वारा मुस्लिम समाज का स्वागत कर शर्बत और जलपान कराने का मामला अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है। जिस घटना की चर्चा पूरे जशपुर जिले में हो रही है, उसी पर अब कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा तंज कस दिया है।

कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस के युवा नेता विनयशील ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा—

"कुनकुरी में भाजपाइयों ने खोली "मोहब्बत की दुकान"... देर से सही, थोड़ी सद्बुद्धि तो आई। कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद।"

कांग्रेस का सीधा संदेश है कि जिस "मोहब्बत की दुकान" का नारा राहुल गांधी वर्षों से देते रहे, आज उसी रास्ते पर भाजपा भी चलने को मजबूर हो गई है। कांग्रेस इसे अपनी विचारधारा की जीत बताने की कोशिश कर रही है।

उधर भाजपा द्वारा मोहर्रम जुलूस में शामिल मुस्लिम समाज के लोगों का स्वागत, शर्बत पिलाना और जलपान कराना जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। खास बात यह है कि इस कदम पर केवल विपक्ष ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भाजपा समर्थकों के बीच भी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ इसे सामाजिक सौहार्द का संदेश बता रहे हैं, तो कुछ इसे भाजपा की पारंपरिक राजनीति से अलग कदम मान रहे हैं।

अब बड़ा सवाल यह है कि— क्या भाजपा वास्तव में सामाजिक समरसता का नया संदेश देना चाहती है, या फिर यह बदलती राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है? और दूसरी ओर, क्या कांग्रेस इस मुद्दे को अपनी वैचारिक जीत के रूप में भुनाने में सफल होगी?

कुनकुरी की यह सियासत अब केवल स्थानीय नहीं रही, बल्कि पूरे प्रदेश की राजनीतिक चर्चा का केंद्र बनती जा रही है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News