जड़ी बूटी खोजने गया था जंगल, सामने दिख गया हाथी,भाग नहीं पाया, कुचलकर मौत, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
October 09, 2023



जड़ी बूटी खोजने गया था जंगल, सामने दिख गया हाथी,भाग नहीं पाया, कुचलकर मौत, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

बलौदाबाजार मुनादी।। अपने साथियों के साथ जड़ी बुटी जुटाने जंगल गए ग्रामीण को जंगली हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया वहीं उसके साथियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। मामला बलौदाबाजार जिले का है। 

Advertisement

Advertisement


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार जिले के अर्जुनी वनपरिक्षेत्र के महकोनी बीट में बिलाईगढ़ के सिंधिटार गांव का रहने वाला गरीबा बंजारे 50 साल अपने दो साथियों के साथ दलदली महकोनी के जंगल में जडी बुटी जुटाने जंगल गया हुआ था। इस दौरान तीनों ने गिधौरी पठार बहरानार के पास खाना बनाकर खाने के बाद आराम कर रहे थे। इसी बीच देर रात करीब 1ः30 बजे एक दंतैल हाथी अपने दल से बिछडकर उन तक पहुंच गया और फिर गरीबा बंजारे अपने भारी भरकम पैरों से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। 


मौके पर अंधेरा होनें की वजह से गरीबा के दोनों साथी किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग गए। दंतैल के भागने के बाद जब दोनों युवक मौके पर पहुंचे तो गरीबा का शव क्षत विक्षत हालत में पड़ा हुआ था। मृतक के दोनों साथी रात भर शव के आसपास ही बैठे रहे ताकि कोई अन्य जानवर उसके शव को न खा सके। 


Advertisement

Advertisement

सोमवार की सुबह मामले की जानकरी लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जसके बाद मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जंगली हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत के बाद वन विभाग आसपास के गांवों में मुनादी करवाकर लोगों को शाम के बाद जंगल की तरफ नही जाने की अपील की जा रही है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News