Jashpur Breaking इधर भाजपा कल जनांदोलन का आगाज करने जा रही उधर भाजपा की नगर सरकार ने कर दिया ऐसा ऐलान , उपर से पूछने पर बताया - ये भी महत्वपूर्ण है ,पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
October 16, 2022



Jashpur Breaking इधर भाजपा कल जनांदोलन का आगाज करने जा रही उधर भाजपा की नगर सरकार ने कर दिया ऐसा ऐलान , उपर से पूछने पर बताया - ये भी महत्वपूर्ण है ,पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।। एक तरफ जहां कल याने 17 अक्टूबर को भाजपा सरकार के खिलाफ जनांदोलन का आगाज करने जा रही है जिसमे जिले भर के दिग्गज भाजपा नेता शामिल होंगे वही जशपुर नगरपालिका में कल ही सभी पार्षदों की बैठक बुला ली गई है । ऐसे में भाजपा पार्षदों को यह तय करना मुश्किल हो गया है कि वे नगरपालिका की बैठक में शामिल होंगे या पार्टी की पदयात्रा में ।


पहले से ही निष्क्रियता और निर्माण कार्यों में अनियमितता के साथ एक ही ठेकेदार के नाम से नगर पालिका क्षेत्र में समस्त निर्माण और विकास कार्यों को अंजाम देने वाले नगर पालिका परिषद में एक बार फिर से विवाद को जन्म दिया है।

        

ज्ञात हो की कोरोना काल से ही जशपुर नगरपालिका परिषद की बैठक आयोजित नहीं किए जाने को लेकर चौतरफा आलोचनाओं के बीच सोमवार 17 अक्टूबर को जशपुर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष नरेश साय ने नगरपालिका के सामान्य सभा की बैठक आयोजित करने का ऐलान कर दिया, और इस संबंध में संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों के साथ नगरपालिका परिषद के पार्षदों को पत्र भी जारी कर दिया गया। लेकिन कल ही जब नगरपालिका परिषद की यह बैठक आयोजित की गई है दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी 17 अक्टूबर से ही अपने दो दिवसीय बड़े विरोध प्रदर्शन की शुरुआत करने जा रही है, इसमें 17 अक्टूबर को जिले के बंदरचूआ से पदयात्रा की शुरुआत होनी है, जिसमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, पूर्व सांसद नंदकुमार साय, लोकसभा सांसद गोमती साय, पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, संगठन मंत्री कृष्ण कुमार राय, पूर्व अजाक मंत्री गणेश राम भगत सहित जिला भाजपा के सभी अधिकारियों पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं सहित जिले के समस्त पार्षदों से भी पदयात्रा में शामिल होने की अपील की गई है। जाहिर है नगरपालिका की यह बैठक जब सोमवार को आहूत की गई है तो भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारियों सहित कई महत्वपूर्ण पार्षद पदयात्रा में शामिल होंगे या नगरपालिका परिषद की बैठक में। एक साथ दोनों जगह उपस्थित होना संभव नही।


पहले से ही नगरपालिका अध्यक्ष,उपाध्यक्ष पर अपने कर्तव्यों के प्रति निष्क्रियता का आरोप लग चुका है,पूर्व से पार्टी के बड़े नेता जब पदयात्रा का कार्यक्रम तय कर चुके है यह जानते हुए भी नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के द्वारा बैठक रखकर संगठन  के बीच तालमेल का पूरी तरह अभाव दिख रहा है ।


इस संबंध में जब नगरपालिका अध्यक्ष नरेश साय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बैठक काफी महत्वपूर्ण है इसलिए बैठक रखा गया है ।पद यात्रा है मुझे पता है मुझे आमंत्रित भी किया गया है लेकिन मैं भाई के बीमारी के सिलसिले में अंबिकापुर आया हूं । डॉक्टर के रिपोर्ट के बाद ही यह तय हो पाएगा मैं पदयात्रा में शामिल हो पाऊंगा या नहीं । पालिका के भाजपा पार्षद पद यात्रा में शामिल होंगे कि नहीं मैं नहीं बता सकता। यह बताना जरूरी है कि जशपुर  नगरपालिका   में भाजपा की सरकार है और ज्यादातर पार्षद भाजपा के ही है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News