साउथ फिल्मों की सफलता पर आया नवाजुद्दीन सिद्दीकी का रिएक्शन, बताई बॉलीवुड की एक बड़ी गलती

munaadi news image
April 26, 2022



साउथ फिल्मों की सफलता पर आया नवाजुद्दीन सिद्दीकी का रिएक्शन, बताई बॉलीवुड की एक बड़ी गलती

munaadi news image

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लगातार तीन फिल्में हिट हो चुकी हैं। 'पुष्पा', 'आरआरआर' और अब 'केजीएफ चैप्टर 2' ने दर्शकों को साउथ सुपरस्टार्स का दीवाना बना दिया है। सभी फिल्मों ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया है। लोग अल्लू अर्जुन (Allu Arjun), यश (Yash), राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) के फैन्स हो चुके हैं। ऐसा कहा जाने लगा है कि आने वाले समय में साउथ की फिल्में हिंदी फिल्मों पर असर डाल सकती है। अब इस पर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui ) का रिएक्शन सामने आया है। एक्टर ने साउथ फिल्मों की सफलता पर बात करते हुए बॉलीवुड की एक बड़ी गलती के बारे में भी बताया है।

Advertisement

Advertisement

साउथ फिल्मों का ये बस फेज है

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने साउथ फिल्मों से हिंदी सिनेमा पर होने वाले असर के बारे में बात करते हुए कहा, मुझे लगता है कि ये बस एक फेज है। एक्टर कहते हैं, 'मुझे लगता है कि साउथ फिल्मों का ये एक फेज है। कोई बॉलीवुड की फिल्म आएगी और सुपरहिट हो जाएगी। तब ये बातें बंद हो जाएंगी, जो लोग अभी कह रहे हैं। यहां पर एक फिल्म के बाद ही लोगों के विचार बदल जाते हैं। लोग सिर्फ उसी फिल्म के बारे में बात करते हैं, जो हिट होती है। कोई हिट हिंदी फिल्म आएगी और लोगों का नजरिया फिर से बदल जायेगा।'

बॉलीवुड कर रहा ये गलती

Advertisement

Advertisement

नवाजुद्दीन सिद्दीकी से पूछा गया कि अगर अल्लू अर्जुन, यश जैसे सुपरस्टार्स हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ज्वॉइन करते हैं, तब बॉलीवुड में कुछ फर्क पड़ेगा। इस पर एक्टर कहते हैं, 'हिंदी फिल्म इंडस्ट्री एक गलती बार-बार कर रहा है और वो है साउथ फिल्मों का रिमेक बनाना। हम लगातार साउथ फिल्मों का रिमेक बना रहे हैं। अब तो ये ऑप्शन भी खत्म हो जायेगा क्योंकि साउथ की फिल्में हिंदी में भी रिलीज होने लगी हैं। बॉलीवुड में बड़ी समस्या है यहां के राइटर्स और कहानी की, हम कुछ नया या ओरिजिनल नहीं बना रहे हैं। हमने सबकुछ रिमेक पर छोड़ दिया है। हमें नई कहानी बनानी शुरू करनी चाहिए, जो सही होगा।'


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News