मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने हाल ही में अपनी ताजातरीन पेशकश यशोमती मैया के नंदलाला की घोषणा की है, जो जल्द ही इस चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। इस शो में यशोदा की खास भूमिका निभाने जा रही हैं मशहूर टीवी एक्टर नेहा सरगम। नेहा सरगम, जो पूर्व में कुछ मशहूर पौराणिक शोज़ का हिस्सा रह चुकी हैं, कहती हैं, हम सभी कान्हा की कहानियां सुनते और देखते हुए बड़े हुए हैं, इसलिए मेरे लिए यशोमती मैया के नंदलाला में इस तरह की एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाना बड़ा रोमांचक है। यशोदा मैया और कान्हा के बीच संबंधों को एक अलग नजरिए से देखना एक खास सीख है। इससे मुझे बड़ा सुकून मिलता है।



