Munaadi Big Breaking - ड्रम नहीं सूटकेस में शव को डाला और ऊपर से सीमेंट का लगा दिया घोल, इलाके में फैली सनसनी ........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
June 24, 2025



Munaadi Big Breaking - ड्रम नहीं सूटकेस में शव को डाला और ऊपर से सीमेंट का लगा दिया घोल, इलाके में फैली सनसनी ........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

रायपुर मुनादी।।  राजधानी रायपुर में सोमवार को शाम लोहे की बड़ी पेटी (स्टील ट्रंक) के भीतर बड़े से सूटकेस में पुरुष की लाश मिली। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। जिस सूटकेस में लाश मिली, वह और ट्रंक सीमेंट से भरा था। एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने मृतक की पहचान के लिए रवाना किया है। शव 35 से 40 साल के युवक का बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इंद्रप्रस्थ कॉलोनी रायपुरा के पीछे डेड एंड वाली सूनी रोड के किनारे ही बड़ा और नया स्टील ट्रंक लोगों को नज़र आया। बदबू के कारण पुलिस को सूचना दी गई।


जानकारी के मुताबिक राजधानी के इंद्रप्रस्थ इलाके के वंडरलैंड वाटर पार्क के पास सुनसान इलाके में एक बड़ी पेटी संदिग्ध हालात में पड़ी मिली। जिसके अंदर सूटकेस था। जब राहगीरों को शक हुआ, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सूटकेस खोल कर देखा तो अंदर का एक युवक का शव मिला। जिसे बुरी तरह मोड़कर रखा गया था। उसके पैर बंधे हुए थे। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। कॉलोनी और आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News