सिंहदेव के कोप से दहल उठी राजनीति ! बाबा के बयान के बाद सरगुजा में सियासी भूकम्प , ये भी आएंगे रडार में ? पढिये पूरी रिपोर्ट

munaadi news image
August 28, 2023



सिंहदेव के कोप से दहल उठी राजनीति ! बाबा के बयान के बाद सरगुजा में सियासी भूकम्प , ये भी आएंगे रडार में ? पढिये पूरी रिपोर्ट

munaadi news image

जशपुर मुनादी ।। सौम्य और मृदभाषी चेहरा वाले प्रदेश के डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव को आज संभवतः पहली बार इतने गुस्से में देखा गया । सरगुजा के सामरी विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान टी एस सिंहदेव ने पहली बार गुस्से का इजहार करते हुए साफ कर दिया है कि वह उन लोगों को नहीं बख्शने वाले जिन्होंने उनपर बेबुनियाद आरोप लगाए और सरगुजा महाराज और महारानी को लेकर मंच से टिप्पणी किया । उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी एवं अन्य लोगों की राय जो भी हो लेकिन इस मामले में उनकी राय कम से कम नहीं बदलने वाली । 

Advertisement

Advertisement

 

यह भी गौरतलब है कि टीएस सिंहदेव ने शनिवार को यह बोलकर  कांग्रेस के भीतर हड़कम्प मचा दिया था कि सरगुजा संभाग के सिटिंग विधायको के टिकट काटे जा सकते हैं ।टीएस बाबा के इस बयान के सदमे से विधायक उबर भी नहीं पाए थे कि रविवार को उन्होंने सामरी विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बीते ढाई वर्ष पुरानी उस घटना का जिक्र कर दिया जब उनके विरुद्ध उनके ही पार्टी के विधायक बृहस्पति सिंह ने मोर्चा खोल दिया था ।इतना तक कि बृहस्पति सिंह ने  एक प्रेस वार्ता कर टी एस बाबा से जान का खतरा बता दिया था ।  सिंहदेव ने कहा कि पार्टी  क्या करेगी मुझे नही पता लेकिन मैं इस मुद्दे पर बिल्कुल समझौता नहीं करने वाला ।

संबंधित खबरें   अब बाबा ने खोला मोर्चा, कहा जिसने मुझपर सार्वजनिक आरोप लगाने वाले को क्षमा नहीं, वीडियो हुआ वायरल .......... पढ़िए पूरी खबर

जशपुर जिले के तीनों विधायको की कटेगी टिकट ? सिंहदेव के इशारे के बाद जशपुर में भी मची खलबली , पढिये क्या होगी इनके टिकट कटने की वजह ? पढ़िए रिपोर्ट

सांसद गोमती ने लगाए गम्भीर आरोप ,कहा - इन अधिकारियों के साथ रात को विधायक करते हैं , कांग्रेस जिलाध्यक्ष को दिया करारा जवाब , watch वीडियो


आपको बता दें कि विधायक  बृहस्पति सिंह जब प्रेस वार्ता कर सिंहदेव पर संगीन आरोप लगा रहे थे तब पत्रकारों के अलावे कई सारे विधायक भी वहां मौजूद थे । अब सवाल यह है कि क्या बाबा उन विधायकों को भी माफ करेंगे या नहीं। क्या बाबा ऐसे विधायकों को भी अपने रडार में लेंगे जो बृहस्पति सिंह के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे या उनके साथ खड़े दिख रहे थे।

   


Advertisement

Advertisement

अब सवाल यह कि इस घटना से जुड़े और कितने विधायक बाबा के रडार में है । यह भी गौरतलब है कि सम्पूर्ण सरगुजा सम्भाग में  सिंहदेव का  राजनीतिक वर्चस्व माना जाता है इसलिए यहां के सभी 14 सीट पर इनकी मर्जी के बगैर टिकट का फैसला नहीं होता!


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News