नाबालिगों को नशे के लिए सोल्यूशन बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, रामभांठा संजय मैदान में बच्चों को नशे के लिए बेचा जा रहा था सोल्यूशन, कोतवाली पुलिस ने दबोचा, आरोपी के कब्जे से 19 नग सुपर मैक्स सोल्यूशन

munaadi news image
May 27, 2026



नाबालिगों को नशे के लिए सोल्यूशन बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, रामभांठा संजय मैदान में बच्चों को नशे के लिए बेचा जा रहा था सोल्यूशन, कोतवाली पुलिस ने दबोचा, आरोपी के कब्जे से 19 नग सुपर मैक्स सोल्यूशन

munaadi news image
munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में रायगढ़ जिले में नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा “ऑपरेशन आघात” लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रहा है। विदित हो कि कल थाना कोतवाली एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा गांजा एवं नशीली इंजेक्शन पर कार्रवाई की गई थी। इसी कड़ी में आज कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बच्चों को नशे के लिए सोल्यूशन लिक्विड बेचने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं जेजे एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। 

एसएसपी शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर कोतवाली पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं नशीली सामग्री की अवैध खरीद-फरोख्त पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को मुखबिर से सूचना मिली कि रामभांठा स्थित संजय मैदान के पास एक युवक, जिसे “डोकरी” के नाम से जाना जाता है, छोटे-छोटे नाबालिग बच्चों को सोल्यूशन बेच रहा है, जिसका उपयोग बच्चे नशे के रूप में कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस पेट्रोलिंग को देखकर वहां मौजूद कई नाबालिग लड़के भाग रहे थे  एक युवक को पकड़कर पूछताछ की गई। युवक ने बताया कि उसने “डोकरी सिदार” से 40 रुपये में सोल्यूशन खरीदा है। उसके पास से भी सुपर मैक्स साइकिल सोल्यूशन नंबर-04 का ट्यूब बरामद हुआ।

इसके बाद पुलिस टीम ने संदेही शिवशंकर उर्फ डोकरी को दौड़ाकर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम शिवशंकर उर्फ डोकरी सिदार पिता दिलसाय सिदार उम्र 26 वर्ष निवासी सुसडेगा थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.) बताया। आरोपी के कब्जे के थैले की तलाशी लेने पर 19 नग सुपर मैक्स साइकिल सोल्यूशन नंबर-04, प्रत्येक ट्यूब 50 एमएल क्षमता का, बरामद किया गया। साथ ही बिक्री रकम 240 रुपये एवं अन्य सामान जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह राउरकेला (ओडिशा) से सोल्यूशन खरीदकर रायगढ़ शहर के विभिन्न मोहल्लों में घूम-घूमकर नाबालिग लड़कों को 50-60 रुपये में बेचता था, जिसका उपयोग बच्चे नशे के रूप में करते हैं। आरोपी ने बताया कि वह 10 दिन पहले राउरकेला से 5 बॉक्स सोल्यूशन खरीदकर लाया था।

कोतवाली पुलिस ने गवाहों के समक्ष आरोपी से बरामद सामग्री जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 123, 275, 286 बीएनएस एवं धारा 77 जेजे एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

एसएसपी  शशि मोहन सिंह का संदेश : 

“नशा युवाओं और बच्चों के भविष्य को बर्बाद करने वाला सबसे बड़ा खतरा है। मासूम बच्चों को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तत्व किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। रायगढ़ पुलिस ऐसे व्यकितयों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कठोर वैधानिक कार्रवाई करती रहेगी। समाज और अभिभावकों की सतर्कता भी बच्चों को सुरक्षित भविष्य देने में बेहद महत्वपूर्ण है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News