थ्री-स्टार की आड़ में थ्री-डिग्री अपराध, जुआ, आत्महत्या, संदिग्ध मौत और अब स्पा रेड, क्यों बार-बार ट्रिनिटी ही, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
February 10, 2026



थ्री-स्टार की आड़ में थ्री-डिग्री अपराध, जुआ, आत्महत्या, संदिग्ध मौत और अब स्पा रेड, क्यों बार-बार ट्रिनिटी ही, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।।शहर के कथित थ्री-स्टार होटल ट्रिनिटी में एक बार फिर पुलिस की रेड ने कई दबी सच्चाइयों को बेनकाब कर दिया है। 9 फरवरी की शाम पुलिस ने होटल के स्पा सेंटर में छापेमारी कर कुछ युवक और युवतियों को अनैतिक गतिविधियों में लिप्त हालत में पकड़ा। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

एसपी रायगढ़ ने मुनादी को बताया कि होटल में पुलिस द्वारा सुनियोजित छापेमारी की गई है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों से पूछताछ चल रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

स्पा की आड़ में गोरखधंधा

सूत्रों के अनुसार होटल के स्पा सेंटर की आड़ में लंबे समय से अनैतिक और गैरकानूनी गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। पुलिस ने स्पा के मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की है और पूरे संचालन तंत्र की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जल्द ही इस मामले का औपचारिक खुलासा कर सकती है।

 विवादों से रहा है पुराना नाता

होटल ट्रिनिटी इससे पहले भी शहर में चर्चाओं में रहा है। कुछ समय पूर्व यहां जुआ संचालित होने का मामला सामने आया था। शहर के एक युवक ने सट्टा में भारी रकम हारने के बाद आत्महत्या कर ली थी, जाँच में पुलिस ने कहा था कि होटल ट्रिनिटी में वह जुआ भी खेलने जाता था। मतलब साफ है कि वहां जुआ का अवैध कारोबार भी चलता था हालांकि पुलिस ने क्या कार्रवाई की यह भी संदेह के दायरे में रहा। इसके अलावा होटल परिसर में ही एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत ने भी कई सवाल खड़े किए थे।अब एक बार फिर देह व्यापार और अवैध गतिविधियों की पुष्टि ने होटल को कटघरे में खड़ा कर दिया है।


 सफेदपोशों के नाम ?

सूत्रों की मानें तो इस पूरे मामले में कुछ प्रभावशाली और सफेदपोश लोगों के नाम भी सामने आए हैं, लेकिन अब तक उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।पुलिस का कहना है कि जाँच के बाद पुरे मामले का खुलासा किया जायेगा। 


 पुलिस पर टिकी निगाहें

शहर के बीचो-बीच स्थित एक नामी होटल में बार-बार सामने आ रही अवैध गतिविधियां यह संकेत देती हैं कि मामला सिर्फ कुछ लोगों तक सीमित नहीं, बल्कि किसी संगठित नेटवर्क की ओर इशारा कर रहा है। अब यह देखना अहम होगा कि पुलिस का अगला कदम सिर्फ छोटे मोहरों तक सीमित रहता है या बड़े चेहरों तक पहुंचता है। नए पुलिस अधीक्षक के आने के बाद और शहर में ताबड़तोड़ कार्रवाई से यह उम्मीद बढ़ी है कि अब इस मामले में भी किसी को बख्शा नहीं जाएगा ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News