उत्तम इंटरनेशनल स्कूल पटेलपाली को CBSE से मान्यता, रायगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धि

munaadi news image
April 18, 2026



उत्तम इंटरनेशनल स्कूल पटेलपाली को CBSE से मान्यता, रायगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धि

munaadi news image
munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। रायगढ़ जिले के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। उत्तम इंटरनेशनल स्कूल, पटेलपाली को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), नई दिल्ली से आधिकारिक मान्यता प्राप्त हो गई है। इस उपलब्धि के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। 

विद्यालय को यह मान्यता CBSE द्वारा निर्धारित सभी आवश्यक मानकों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद प्रदान की गई है। इन मानकों में आधुनिक एवं सुदृढ़ आधारभूत संरचना, स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक विज्ञान, गणित, कंपोजिट एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय, लिफ्ट सुविधा, प्रशिक्षित एवं अनुभवी शिक्षकों की टीम तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल वातावरण शामिल हैं। 

उत्तम एजुकेशन ग्रुप के चेयरमेन गौतम चौधरी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “CBSE से मान्यता प्राप्त करना हमारे लिए गर्व का विषय है, साथ ही यह हमारे ऊपर एक नई जिम्मेदारी भी डालता है। हमारा लक्ष्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे भविष्य में हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।” 

उन्होंने इस सफलता के लिए विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि यह उपलब्धि विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को और मजबूत बनाएगी। 

CBSE मान्यता मिलने के बाद अब विद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ खेल, कला, सांस्कृतिक गतिविधियों और नैतिक मूल्यों पर आधारित समग्र शिक्षा प्रदान की जाएगी। यह संस्थान आने वाले समय में क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण का एक सशक्त केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है। 

विद्यालय की इस उपलब्धि से उत्तम एजुकेशन सोसायटी एवं विद्यालय परिवार में उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News