देखिए वीडियो :जानिए भटककर जशपुर आए "छोटे हाथी" की बड़ी बात , ग्रामीण कर रहे हैं नया खुलासा तो वन विभाग ने भी ,watch full video

munaadi news image
March 17, 2023



देखिए वीडियो :जानिए भटककर जशपुर आए "छोटे हाथी" की बड़ी बात , ग्रामीण कर रहे हैं नया खुलासा तो वन विभाग ने भी ,watch full video

munaadi news image

जशपुर मुनादी ।।ओडीशा की सीमा से लगे तपकरा वन परिक्षेत्र में आया छोटा हाथी अभी भी उसी जगह पर है ।पूरा वन अमला छोटे हाथी की देख रैख में लगा हुआ है । इसके के रामकोला एलीफेंट रेस्क्यू सेंटर से कुछ हाथी के जानकारों को भी बुलाया गया है ।

Advertisement

Advertisement


बताया जा रहा है भटक कर आए इस छोटे हाथी का असली ठिकाना ओडीशा है और वह ओडीशा से भटक कर यहां आ पहुंचा है। एक खाश बात सामने आ रही है वो ये कि  10 दिन पहले तक इस इलाके में हाथियों का कोई लोकेशन नहीं था ।मिरिगखोल सहित आस पास के क्षेत्रों में हाथियों को संख्या निरंक थी फिर ऐसे में अचानक इस छोटे हाथी का आ जाना वन विभाग के समझ से बाहर की चीज हो गया है।वन विभाग यह समझ नहीं पा रहा है कि बगैर किसी लोकेशन के छोटा हाथी अचानक यहां कैसे आ पहुंचा । वन विभाग का मानना है कि यह प्रवासी हाथी है और लगभग लगभग वयस्क है वह किसी को नुकसान भी पहुंचा सकता है इसलिए हाथी के ठिकानों के आस पास वन अमले को तैनात करके रखा गया है और हाथी के मनोविज्ञान को समझने वाले रामकोला से 4 हाथी विशेषज्ञ भी बुलाए गए हैं।

कुछ ग्रामीणों को शक है कि इस छोटे हाथी को ओडीशा से लाकर यहां छोड़ा गया है और यहां का भूगोल छोटा हाथी समझ नहीं पा रहा ।यही वजह है कि वह इसी आस पास में ही है ।



Advertisement

Advertisement

चुकी फॉरेस्ट विभाग यह पूरी तरह समझ चुका है छोटा हाथी प्रवासी है इसलिए पूरा विभाग उसे ओडीशा सीमा भेजकर उसे उसके दल से मिलाने में लगा हुआ है लेकिन आज दूसरा दिन है हाथी अपनी जगह से टस से मस नहीं हो रहा है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News