रायगढ़ मुनादी।। लिव-इन में रह रहे महिला की हत्या मामले में पुलिस ने जांच के बाद उसके ही पार्टनर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया था। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को कोतरा रोड पुलिस को एक महिला धनेश्वरी विश्वकर्मा की संदिग्ध मौत की जानकारी मिली। मृतका के शव का पोस्टमार्टम बाद कल रिपोर्ट मिला।जिसमें पुलिस को पता चला कि गला दबाने से महिला की मौत हुई है। जिसके बाद हत्या का अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले मृतका के परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला कि धनेश्वरी विश्वकर्मा (मृतिका) का विवाह मनोज विश्वकर्मा से हुआ था। जिनके तीन बच्चे हैं। लगभग 04 वर्ष पूर्व उसके पति से परेशान होकर मायके में रह रही थी। इसके बाद धनेश्वरी का विकेश से परिचय हुआ। दोनों एक दुसरे को पंसद करने लगे और लगभग 04 वर्ष से दोनों किरोडीमलनगर में पति पत्नि की तरह साथ रहने लगे।
मृतका के परिजनों ने बताया कि धनेश्वरी विश्वकर्मा बीच-बीच में बीमार रहती थी जिसका ईलाज विकेश द्वारा कराया जाता था। लगभग एक माह पूर्व से धनेश्वरी ज्यादा बीमार थी । उसके पति के साथ तलाक का प्रकरण चल रहा था। घटना दिनांक को विकेश धनेश्वरी के साथ विवाद हुआ था। मृतिका के लिवइन पार्टनर विकेश बरेठ पर संदेह होने पर उसे कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने धनेश्वरी के गले के मंगलसूत्र से गला घोटनें हत्या करने की बात स्वीकार किया।
आरोपी विकेश बरेठ ने पुलिस को बताया कि वह धनेश्वरी का ईलाज करा रहा था। उसके पति के साथ तलाक नहीं होने के कारण दोनों विवाह नहीं कर पा रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगडा विवाद होता था 01 अप्रैल को विकेश की नानी उसके घर आयी थी, धनेश्वरी समय पर खाना नहीं बनाने के कारण उसे विकेश डांटा। बाद में दोनों के बीच काफी झगड़ा विवाद हुआ।
आरोपी ने बताया कि उसने धनेश्वरी को 1-2 थप्पड मारा तो वह तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी कहकर घर जाने लगी । इसी बीच उसने धनेश्वरी के मंगलसूत्र को पीछे से पकड़कर खींचने लगा। जिससे धनेश्वरी गिर कर बेहोश हो गयी उसके शरीर पर कोई हलचल नहीं हुआ, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान आरोपी ने मृत्यु के वास्तविक कारण को छिपाने का प्रयास भी किया गया।
बहरहल कोतरा रोड पुलिस आज आरोपी विकेश कुमार बरेठ 26 साल, निवासी भंवरमाल, जिला जांजगीर-चांपा के खिलाफ धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।