17-April-2022


Watch video : jashpur breaking सरहुल पूजा का महत्व बताते बताते उरांव समाज के लिए इतनी बड़ी बात बोल गए समाज के मुखिया , मुनादी डॉट कॉम से की खास बातचीत में कहा -राजनीतिक उपयोग की वस्तु ......पढ़िए पूरी खबर




जाशपुर मुनादी।। जिले के कुनकुरी में इस वर्ष पहली बार सरहुल पूजा का आयोजन हुआ । रविवार को कुनकुरी के सरना पूजा स्थल पर आस पास के गाँव के लोगों ने एकत्रित होकर सरहुल पर्व मनाया और प्रकृति की पूजा की ।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किये गए उरांव समाज के नेता व उरांव समाज कर्मचारी अधिकारी संघ के अध्यक्ष उमेश प्रधान ने मुनादी डॉट से विशेष चर्चा में सरहुल पर्व के महत्व को बताया और कहा कि यह सबसे बड़ी बिडम्बना है कि उरांव आदिवासी समाज पूरे एशिया में है लेकिन आजतक इस समाज का कोई संगठनात्मक ढांचा तैयार नहीं हो पाया और आज तक उरांव आदिवासी समाज केवल और केवल राजनीतिक उपयोग की वस्तु बनकर रह गया है।

https://munaadi.com/have-you-learned-english-wrong-somewhere-read-the-new-dictionary-of-raigad-police-he-told-the-real-meaning-of-this-word-in-fact-read-the-full-news/#.YlutKyE04Kc.whatsapp

समाज कई वर्ग और व्यवस्थाओं में बंटा हुआ है जिसके चलते आज तक इस समाज का उत्थान और विस्तार होने के बजाय केवल शोषण होता आ रहा है।समाज मे शिक्षा का विस्तार और राजनीति में ऊंची पहुंच के बावजूद उरांव आदिवासी समाज आज तक पिछड़ा हुआ है यह सबसे बड़ी विडंबना है।

https://munaadi.com/workers-battered-by-bjps-continuous-defeat-many-uncomfortable-decisions-of-the-party-and-a-big-difference-between-the-conflict-between-the-top-leadership-read-the-full-analysis/#.YlvaDyMS_4w.whatsapp

उमेश प्रशान ने आगे कहा कि जशपुर जिले में संगठनात्मक ढांचा तैयार किया जा रहा है।अबतक 150 गावों में उनके द्वारा समाज का संगठन तैयार किया गया है और भविष्य में संगठन का और विस्तार किया जाएगा।

https://youtu.be/qqRRRKVkM3Y









Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News