21-April-2022


नागलोक में बिगड़े हुए विकास की तस्वीरें देखिये ……. बिगड़े हुए विकास से गाँव मे विकास की रोशनी फैलाने वाले सरकारी संस्थानों में विकास गड्ढे में जा रहा है,यकीन न हो तो खबर पढिये



जशपुर मुनादी ।। गाँव गाँव को विकास की धारा से जोड़ने वाले सरकारी संस्थान ही बिगड़े हुए विकास का दंश झेल रहे हैं। आपको सुनकर बड़ा अजीब लगेगा कि ये बिगड़ा हुआ विकास आखिर है क्या? तो हम आपको बिगड़े हुए विकास की कुछ तस्वीरें दिखाकर समझाने की कोशिश करेंगे कि आखिर सरकारी संस्थान विकास से दूर कैसे हो गए हैं

हमारे पास आई यह तस्वीर फरसाबहार तहसील कार्यालय की है। दरअसल यह यह तस्वीर तहसील कार्यालय कैम्पस में काफी लंबे समय से गड्ढे में तब्दील हो चुके हैंड पम्प की है । कहते है यह हैंड पम्प कुछ साल पहले ही यहाँ लगाया गया था।लेकिन हैंड पम्प लगाने वाली एजेंसी ने यहाँ हैण्डपम्प तो लगा दिया लेकिन यहाँ पानी की निकासी का काम कराना भूल गए नतीजतन हैण्डपम्प दिन ब दिन गड्ढे में तब्दील होता गया और अब हालात ये हैं कि यहाँ से पानी लेना जोखिम उठाने से जरा सा भी कम नहीं है । ये हालात तहसील ऑफिस की है जहां एसडीएम और तहसीलदार के कार्यालय हैं ।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-3-arrested-with-teeth-and-bark-worth-lakhs-1-woman-also-included-smugglers-caught-in-the-trap-laid-by-the-police-again-read-full-news/#.YmEwdPQWdFU.whatsapp

स्थानीय काँग्रेस नेता पूरन वर्मा ने बताया कि इससे बड़ा दुर्भाग्य भला क्या होगा कि तहसील कार्यालय जैसे संस्थान में आने वाले हितग्राहियों और अभ्यर्थियों के लिए न तो पीने का पानी की व्यवस्था है न ही उनके बैठने की न ही भीषण गर्मी में उनके लिए कूलर या पंखा है।

https://munaadi.com/a-gathering-of-veteran-leaders-of-bjym-took-place-in-breaking-jashpur-nagalog-this-decision-taken-will-now-be-against-the-government-many-also-joined-bjp/#.YmEID4tHeic.whatsapp

उन्होंने बताया कि 58 ग्राम पंचायत के लोग यहां आते हैं और यहाँ आने वाले अभ्यर्थियों को पानी और हवा जैसे बुनियादी समस्याओं से 2 चार होने पड़ते हैं।यहां जो हैंड पम्प है वहाँ पानी तो है लेकिन यहाँ से पानी लेना खतरे से खाली नहींहै।पानी लेने वालाकभी भी गड्ढे में गिर सकता है।इतनी भीषण गर्मी है और अभ्यर्थियों के लिए न तो पंखा है न कूलर ऐसे में गर्मी से इनकी हालत खराब हो जाती है।

https://munaadi.com/said-you-are-a-witch-you-killed-my-mother-and-killed-with-a-sharp-weapon-the-woman-died-after-2-days-the-accused-arrested/#.YmD_eFoaAGY.whatsapp

काँग्रेस नेता ने मांग की है कि यहाँ शीतल जल और अभ्यथियों के लिए कूलर की व्यवस्था की जाय ताकि यहां आने वाले अभ्यथियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सके।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News