26-March-2020


झारखंड के बुजुर्ग के फंसे होने को जानकारी पर TI ने बढ़ाया सहायता का हाथ, दिया मास्क और खाने पीने के लिए पैसे, अब सोशल मीडिया में ……… पढ़िए पूरी खबर



पत्थलगांव अतुल त्रिपाठी/बबलू तिवारी की मुनादी

कोरोना की जंग में सारा देश इस संक्रामक रोग से बचने के लिए संघर्षरत है जहां पूरे देश मे इससे निपटने के लिए लॉक डाउन लगा दिया गया है जिसके कारण सड़क में आवाजाही तो दूर नागरिकों को घर से बाहर भी निकलना मना है इसके लिए प्रशासन के अधिकारियों ने दिन रात एक कर दिया है वहीं इसी सिलसिले में पत्थलगांव में फंसे एक झारखंड के बुजुर्ग को कुछ नागरिकों ने लावारिस हाल में देखा जो सुबह से यहां भटक रहा था जिसने पूछताछ में अपने आप को झारखंड के होना बताया एवं किसी तरह अम्बिकापुर से लिफ्ट लेकर यहां तक पहुंचना बताया।

जिसके बाद कुछ जागरूक नागरिकों ने मामले को शोशल मीडिया पर डाल दिया जिसके बाद इस पोस्ट को देखते ही तत्काल पत्थलगांव के थानेदार संतलाल आयाम इसे खोजते हुए बस स्टैंड पहुंचे जहां उन्होंने इनसे पूछताछ कर पहले तो उनके खाने की व्यवस्था की और फिर सुरक्षा के लिए मास्क भी पहनाया बुजुर्ग का नाम चित्रांकन मुखर्जी है जो हजारिबाग़ का रहने वाला है इसके बाद में लखनऊ से आ रही एक टूरिस्ट बस जो फंसे लोगों को लेकर प्रशासन की मदद से झारखंड जा रही थी उस बस को रोककर उसकी जाने की व्यवस्था भी कर दी साथ ही बुजुर्ग को 500 रुपए सहायता स्वरूप भी दिए ।

बुजुर्ग को मास्क पहनाते TI


इस पूरे वाकये के बाद उस बुजुर्ग के चेहरे में जबरजस्त खुशी थी जिन्होंने टीआई आयाम को हाथ जोड़कर धन्यवाद किया जिसकी खुशी वही समझ सकता है ।।

सोशल मीडिया में ऐसे हुई तारीफ

इस पूरे मामले के बाद नगर के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में इस कार्य हेतु टीआई आयाम को सैकड़ों शहरवासियों ने जमकर बधाई देते हुए उनके कार्य को सराहा एवं उनके मानवता की भूरी भूरी प्रसंशा भी की । अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने संकट के समय ऐसे कार्यों को जमकर सराहा है उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रशासन हनुमान जी की तरह कार्य कर रहा है जो काबिले तारीफ है ।।Bujurg ka naam chitrankan mukherjee age 63 yrs. Vill mukund gunj hajaribagh








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News