26-March-2020


MUnaadi Breaking - covid 19 को लेकर राज्य सरकार ने सभी निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम्स को के आदेश , फिर निरस्त भी



रायपुर मुनादी।।

छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना संक्रमण के संभावित खतरे को देखते हुए बाद कदम उठाया है। राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम्स को अधिगृहित कर लिया है। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मरीजों की संख्या जिस तरह बढ़ी है इसे देखकर सरकार सकते में है। बुधवार को 24 घंटे के अंदर 5 covid 19 पॉजिटिव केस मिले। इसमें एक व्यक्ति ओस भी था जिसका विदेश यात्रा का इतिहास नहीं था। हालांकि कुछ देर बाद ही इस आदेश को निरस्त कर दिया गया।

प्रदेश के राजनांदगांव के एक युवक और रायपुर के एक युवती ने अपनी विदेश दौरे की जानकारी न सिर्फ छुपाई थी बल्कि वहां से लौटने के बाद उन्होंने लोगों से मेल मुलाकात भी की थी, बाद में उनका covid 19 टेस्ट पॉजिटिव आया । ऐसे सरकार सचेत है और संभावित खतरे के मद्देनजर इस तरह के कदम उठा रही है, हालांकि इस कदम से मामला पैनिक न हो जाये इस लिए इस आदेश को निरस्त कर दिया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News