26-March-2020


Munaadi breaking - शहर में यदि किराना सामानों की होम डिलेवरी चाहिए तो सिर्फ इन नम्बरों पर करें संपर्क, निगम ने जारी किया आदेश



रायगढ़ मुनादी।।

जिला प्रशासन ने किसी भी आवश्यक वस्तुओं को आम जन के लिए और सुलभ बनाने के लिए एक और कदम उठाया है। किराना समान की होम डिलीवरी के लिए नगर निगम ने दो नंबर जारी किए हैं जिसमें एक बिग बाजार के हैं और दूसरा DS मार्ट का।

किराना के समान की होम डिलेवरी के लिए निगम ने कुछ शर्तें भी रखी है जिन्हें डिलेवरी करने वाली दोनों संस्थाओं को माननी होगी। पहला शर्त यह है कि समान डिलेवरी के वक़्त सिर्फ दो अन्य व्यक्ति ही रहेंगे और ग्राहकों से परिवहन शुल्क नहीं लेना होगा।

निगम ने उनके नम्बरों के साथ ही उनके वाहनों का नंबर भी जारी किया है जिससे वे होम डिलीवरी करेंगे। निगम और जिला प्रशासन शुरू से यह प्रयास कर रहे हैं कि लोगों को लॉक डाउन के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News