26-March-2020


देखिये वीडियो:अगर आपके पास राशन खरीदने के पैसे नही हैं तो घबराइए मत ,आपके पास पहुँचेगा राशन का पैकेट,लगाइये इस नम्वर पर फोन…जशपुर के युवाओं ने शुरु किया….



जशपुर मुनादी।।

कोरोना के कहर और सख्त लॉक डाउन के दौरान गरीब -मजदूर और रोज कमा कर खाने वाले लोगो को अब राशन मुहैया कराने युवा नौजवान आगे आ रहे हैं।जशपुर के कुनकुरी के युवाओं ने आज से गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए राहतकार्य शुरू कर दिया है।ऐसे लोगो के लिए युवाओं के द्वारा राशन के पैकेट तैयार किये जा रहे हैं और नगर पंचायत प्रशासन के जरिये उन पैकेटों को जरूरतमंद लोगो तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।नगर के युवा अंकित बंसल और उनके दोस्तों ने मिलकर एक टोली बनायी और सभी ने मिलकर जरूरतमंदों के लिए चावल,दाल,तेल,आलू ,साबुन और बिस्किट के करीब 70 पैकेट बनाये और सभी पैकेट को नगरपंचायत कार्यालय में जमा कर दिये ।इन सारे पैकेट को नगरपंचायत चिन्हित जरूरतमंदों तक पहुंचाने का काम करेगी।
युवाओं ने बताया कि इनके इस काम की शुरुवात के बाद कई लोग मदद के लिए सामने आ रहे हैं और कल फिर से पैकेट बांटने का काम किया जाएगा।

https://youtu.be/HgMP8rGwANQ

युवाओं ने इस काम के लिए लोगो को आगे आने की अपील भी है …..

 

एक कोशिश

जरूरतमंदों के लिए सूखा खाने की व्यवस्था कुनकुरी में की जा रही है …
जो पूरी तरह से सेफ है ,,,

इस कोशिश के लिए हमें आगे सहायता की जरूरत पड़ेगी अगर कोई इच्छुक व्यक्ति सहायता करना चाहे तो कमेंट में अपना नंबर डाल दे,
समय आने पर हम उनसे contact करेंगे…… 🙏
अंकित बंसल :- 8223000999
Vikash Agrawal
Nitin Jain - 9131599400
Ankit Jindal Jindal
अंकित अग्रवाल 9425278814








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News