26-March-2020


मजदूरों के सहायता के लिए आगे आ रहे हैं अधिकारी,कई लोगों को भेज गया घर, पढ़िए पूरी खबर



रंजीत सोनी की मुनादी।।

प्रदेश में लाक डाउन का असर व्यापक रुप से देखने को मिल रहा है,प्रदेश में पूर्णरुप से लाक डाउन होने से मजदूर व फेरी करने वाले लोग जो अपने घरों को छोड़ कर कई दूसरे प्रदेशों में रोजीरोटी की तलाश में आये हुए हैं वैसे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।एसे लोग अपने घर जाने की कवायद में लगातार प्रयास कर रहे हैं,अभी जिले व प्रदेश में किसी भी प्रकार की आवागमन का व्यवस्था नही है फिर भी लोग जो अपने घरों को छोड़ कर काम व मजदूरी की तलाश में एक शहर से दूसरे शहर में चले आये हैं यात्री बसों के बंद होने और पूर्णतः लाक डाउन होने के कारण पैदल ही अपने घरों की ओर जाते देखे जा रहे हैं,आज बरियों चौकी के पुलिस कर्मी का सराहनीय कार्य देखने को मिला जहां कई लोग पैदल ही अपने-अपने घरों की ओर चल दिये थे उनमेंसे कुछ झारखंड और रामानुजगंज जाने वाले लोग थे,बरियों के पुलिस ने उन सभी को रोक कर हांथ धुलवाये और सभी को खाने का पैकेट देकर उन्हें रवाना किया।

वहीं राजपुर के गोपालपुर में आधे दर्जन लोग जो गांव-गांव में घुम-घुम कर धार तेज करने का कार्य करने वाले लोगों को राजपुर तहसीलदार सुरेश राय के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष राजपुर अनिल दूबे,सरपंच गोहनदूल राम,सचिव पवन राम व ग्रामवासियों के द्वारा एक पिकप वाहन के द्वारा सकुशल उत्तरप्रदेश भेजा गया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News