27-March-2020


ब्रेकिंग जशपुर:जशपुर में ...गांव -गांव में लगाया बैरिकेटिंग, लागू किया फ़रमान-पहले अस्पताल जाओ फिर ......पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी//जशपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में किसी बाहरी आदमी के प्रवेश के लिए ग्रामीणों के द्वारा पूरी तरह रोक लगा दिया गया है।ग्रामीण अंचलों में ग्रामीणों ने अपने गाँव के मुहाने पर खुद से ऐसा बैरिकेटिंग लगा दिया है कि कोई भी वाहन यहां तक कि साईंकिल भी प्रवेश नही कर सकता।

सबसे पहले इस अभियान की शुरुआत जिले के फरसाबहार से हुई।यहॉं के बाबू साजबहार में 2 दिन पहले लोगों ने पेंड काटकर पुरा रास्ता ही जाम कर दिया था इसके बाद आस पास के गाँव मे भी इस फार्मूले को लोगो ने अपनाया और अब कई सारे गांव की सीमाएं बंन्द हो गयी हैं।ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में महानगरों से वापस आने वाले लोगो के लिए खासकर ऐसी व्यवस्था बनाई गई है ताकि गांव में प्रवेश करने से पहले वे अस्पताल जाए एयर सबसे पहले अपना स्वास्थ परीक्षण कराएं ।     दरअसल जिले के हजारों लोग देश के विभिन्न महानगरों में रहते हैं और अब जब कोरोनॉ वायरस उन महानगरों में तेजी से पांव पसारने शुरू किए तो लोग रफ्तार से अपने घर वापस लौट रहे हैं ।सरकारी आंकड़ो पर गौर करें तो अबतक 2000 (दो हजार)से ज्यादा लोग महानगरों से गाँव वापस आ चुके हैं। कई ऐसे भी हैं जिनके वापसी की जानकारी न तो प्रशासन को मिल पा रही थी न तो स्वास्थ विभाग को नतीजतन उनका समय से स्वास्थ परीक्षण भी नही हो पा रहा था ।ऐसे हालात को देखकर प्रशासन से ज्यादा ग्रामीण चिंतित होने लगे और फिर उन्होंने गांव को ही लॉक डाउन कर दिया।        ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पूरे गाँव को कोरोनाके संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए ऐसा किया है ।इससे प्रशासन को भी बाहरी लोगों को चिन्हित कर पाने में सहूलियत हो रही है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News