बड़ी खबर जशपुर जिले के कुनकुरी से आ रही है जहां आज तड़के एक घर के गैस सिलेंडर में आग लग गयी और घर के लोग डर के मारे घर से बाहर भाग गए।राहत की बात ये है कि इस घटना में कोई बड़ा नूकसना नही हुआ क्योंकि सूचना मिलते ही कुनकुरी थाने के थानेदार पहुँच गए और उन्होंने जान जोखिम में डालकर जलती हुई गैस टँकी को बुझा दिया।
जानकारी के मुताबिक घटना कुंनकुरी के गणगौर ज्वेलर्स के संचालक के घर आदर्श नगर के लोग रोज की तरह नींद में गाफिल थे ।सुबह करीब 3 बजे उनकी तब नींद उड़ गई जब घर के सदस्यों ने किचन में रखी हुई गैस की टँकी को दहकते हुए देखा ।ऐसा देख आनन फानन में घर के लोग घर से बाहर आ गए और मुहल्ले में शोर गुल शुरू हो गया।स्थानीय लोग सुबह सुबह पूलिस थाने से मदद मांगने थाना पहुँच गए । पुलिसकर्मियों को जगह जगह तैनात किए जाने के कारण जब थाने में कोई नही दिखा तो सीधे थानेदार विशाल कुजुर के पास गए । खबर की जानकारी मिलते ही बगैर किसी को साथ लिए टीआई अकेले मौके पर पहुँच गए ।
विशाल कुजुर ने बताया कि आग की लपट तेज थी इसलिए कोई आस पास जाने को तैयार नही था ऐसे में उन्होंने खुद से आग बुझाने का फैसला लिया।उन्होंने एक चादर मंगवाई और चादर से गैस की टँकी को लपेट कर आग पर काबू पाया गया।तब जाकर घरवालो और आस पास के लोगो की सांस वापस आयी ।
थानेदार ने बताया कि उन्होंने बहुत पहले यू ट्यूब में गैस टँकी में लगी आग को बुझाने का फार्मूला देखा था और उसी फार्मूले का प्रयोग करते हुए उन्होंने आग बुझाई ।हांलाकि उन्होंनेयह भी बताया कि ये उनका पहला प्रयोग था ।

