जशपुर मुनादी।।
लॉक डाउन के दौरान जिलेवासियों को जरूरी सामानों की किल्लत न हो और लोग परेशान न हो इसके लिए पूरा जिला प्रशासन लगा हुआ है।
कलेक्टर जशपुर सहित जिले भर के प्रशासनिक अधिकारियों ने जहाँ हर गाँव गली,मुहल्ले वार्ड में खुद को तैनात कर दिया है वही कलेक्टेर बार बार अपील कर रहे हैं कि किसी को परेशान होने की जरूरत नही है ।


दूसरी तरफ जिले के फरसाबहार इलाके में ग्रामीणों के बीच रसोई गैस घर घर पहुंचाने का भी काम शुरू हो गया है

।गैस रिफिलिंग के लिए फरसाबहार तहसीलदार द्वारा दिन तारीख वार रुट चार्ट बनाया गया है उसी रुट चार्ट के हिसाब से प्रत्येक दिन गैस टंकी की गाड़ियां जाएंगी और ग्रामीणों के बीच गैस टँकी पहुंचाया गया।फिलहाल 2 दिनों का रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है ।


