जाशपुर मुनादी।।
खबर जशपुर जिले के मनोरा इलाके से आ रही है ।यहॉं कोरोना वायरस के संक्रमण से बेपरवाह होकर जंगल से लकड़ी काटने वाले महिलाओं को भी वन विभाग ने उठक बैठक करवाये और उन्हें घर से बाहर नही निकलने की हिदायत दी ।
जानकारी के मुताबिक मनोरा क्षेत्र में जंगल के किनारे बसे गांवों में अभी भी महिलाएं बेफिक्र होकर जंगल जा रही थी और जंगल से लकड़ियों की कटाई पहले की तरह बदस्तूर जारी था इस बात की खबर जब मनोरा वन विभाग को मिली तो विभाग ने महिला बनकर्मियो के साथ जंगल मे ही धावा बोल दिया और जंगल मे लकड़ी काट रहे महिलाओं को उठक बैठक करवाये। इन्हें वन विभाग द्वारा सख्त हिदायत दी गयी है कि वे अपने अपने घरों में रहे घर से बाहर बिल्कुल न निकलें

