रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी ।।
नॉवल कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर पूरे देश में लगे लॉक डाउन के चलते दूसरे शहरों में पढ़ने वाले छात्र व कार्य करने वाले श्रमिको को अपने घर पहुचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
100 से लेकर 200 किलोमीटर तक अपने परिवार व छोटे-छोटे बच्चों को लेकर पैदल चलने के लिए इन्हें मजबूर होना पड़ रहा है ।इसी तारतम्य बलराम पुर के राजपुर में युवाओं द्वारा आने जाने वाले यात्रियों को भोजन व पानी बोतल सुविधा के रूप में प्रदान किया जा रहा है साथ ही पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष रोहताश अग्रवाल के द्वारा सभी यात्रियों को मास्क भी वितरण किया जा रहा है भोजन प्रदान करने के दौरान दीपक मित्तल, संतोष केशरी,राजेश अग्रवाल,शिव कुशवाहा,रजत केशरी,बंटी गर्ग,सुशील शर्मा, शिव कुमार सिंह,अजय अग्रवाल व अन्य गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।
वार्ड क्रमांक 06 में सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश सोनी व वार्ड पार्षद विशवास कुमार गुप्ता के द्वारा के बचाव हेतु माक्स वितरण किया जिसमें माक्स का सहयोग पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष रोहतास अग्रवाल के द्वारा प्रदान किया गया था।

वार्ड क्रमांक 06 में सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश सोनी व वार्ड पार्षद विशवास कुमार गुप्ता के द्वारा के बचाव हेतु माक्स वितरण किया जिसमें मास्क का सहयोग पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष रोहतास अग्रवाल के द्वारा प्रदान किया गया था।


