27-March-2020


Munaadi Breaking - एक दर्जन लोगों के साथ तहसीलदार घुसे गांव में, लोगों ने कहा नहीं रुकने देंगे मजदूरों को तब तहसीलदार ने कहा सब पर लगा दूंगा ………… पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।।

तमनार तहसील के गांव सराईपाली में तहसीलदार और ग्रामीणों के बीच कहा सुनी की खबर आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार तहसीलदार एक दर्जन लोगों के साथ गांव में पहुंच गए हैं और वहां कोई टावर निर्माण करने वाले मजदूरों को रखवाना चाहते है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि जब पूरा देश।लॉक डाउन है तो इस गांव में काम क्यों होगा ? खासकर ग्रामीण बाहरी लोगों को गांव के अंदर में नहीं रहने देना चाहते।

लेकिन जब इस बात को ग्रामीणों ने तहसीलदार को बताई तो ग्रामीणों का कहना है कि वे उखड़ गए और ग्रामीणों को 144 लगा है सबको अंदर करने की बात करने लगे। बताया जा रहा है कि तहसीलदार और ग्रामीणों के बीच बहस भी हुई है। टावर निर्माण के लिए मजदूरों को कलेक्टर के आदेश के अनुसार गांव में ठहराना है लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि इन्हें गांव के बाहर के हॉस्टल में रुकवाने चाहिए लेकिन तहसीलदार का कहना था कि गयं के बीच स्थित होस्टल में मजदूर रहेंगे।

इस संबंध में जब हमने तहसीलदार कश्यप को मामला जानने के लिए फ़ोन लगाया तो उन्होंने हमारा फ़ोन रिसीव नहीं किया वहीं जब इस बावत जानकारी के लिए नायाब तहसीलदार अनुराधा पटेल को फ़ोन लगाया तो उनका कहना था कि वे फील्ड में हैं बाद में बात करेंगी।

इस संबंध में जब हमने घरघोड़ा एसडीएम के प्रभार में गए आईएएस संबित मिश्रा से हमने बात की तो उनका कहना था की मामले की जानकारी मुझे नहीं है लेकिन तहसीलदार नियमपूर्वक ही काम कर रहे होंगे।

गांव के उपसरपंच संजय भोई ने मुनादि को बताया कि ग्रामीणों का कहना था कि यदि इन्हें रोकना भी है तो गांव के बाहर के हॉस्टल में रोक जाय लेकिन साहब लोग गयं के अंदर के हॉस्टल में उन्हें रुकवाने पर आमादा हैं। गांव के लोग बाहरी लोगों के संपर्क में अभी आना ही नही चाहते।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News