27-March-2020


Munaadi Breaking - छत्तीसगढ़ के इस जिले में भी शुरू हुआ ई- पास सुविधा, कलेक्टर ने कहा कहीं आने जाने की जरूरत नहीं, घर बैठें समस्या बताएं …….. पढ़िए पूरी खबर



बेमेतरा मुनादी।।

कोरोना से बचने के लिए वर्तमान में केवल एक ही विकल्प है और वो है सोशल डिस्टेन्सिंग अर्थात् लोगों से दूरी बना के रखना व भीड़ में एकत्रित नहीं होना। इस सोच को आगे बढ़ाते हुए बेमेतरा कलेक्टर ने कर्फ़्यू में अत्यावश्यक सेवा को जारी रखने के लिए ई पास की परिकल्पना की है। वर्तमान में आम जनता को पास प्राप्त करने के लिए सुदूर क्षेत्र से ब्लॉक मुख्यालय या ज़िला मुख्यालय आना पड़ता है।

ई पास शुरू होने से जिले के व्यापारियों को दैनिक आवश्यकता के सामान कि आपूर्ति के लिए कार्यालय आने से निजात मिलेगी जिससे व्यापारियों के समय और संसाधन की बचत होगी ।ई पास योजना शुरू हो जाने से ज़िले के किसी भी आवेदनकर्ता को कार्यालय नहीं आना पड़ेगा,कोई भी व्यक्ति आवश्यकता पड़ने पर ई पास हेतु इंटरनेट के माध्यम से आवेदन कर सकता है। यदि आवेदन उपयुक्त या विचारणीय पाया जाएगा तो ज़िला प्रशासन के द्वारा ई पास को स्वीकृत कर दिया जाएगा।

पास स्वीकृत होते ही आवेदक अपने मोबाइल में ई पास का पीडीएफ़ डाउनलोड कर सकेगा। बेमेतरा कलेक्टर ने बताया कि भविष्य में ई पास को व्हाट्स एप एवं ई मेल के माध्यम से भी भेजे जाने की सुविधा प्रदाय कि जा सकती है।साथ ही समयनुसार और भी सुविधाएं जिले के नागरिक को उपलब्ध कराई जाएगी।

बेमतेरा कलेक्टर शिव अनंत तायल ने जिले के निवासियों से अपील की है कि जिले के नागरिक जो इंटरनेट का उपयोग करते है वह इस ई पास योजना का लाभ उठाए जिससे कि कार्यालयों में अनावश्यक भीड़ पर अंकुश लगेगा साथ ही कोरोना के संक्रमण से भी बचाव होगा।

बेमेतरा कलेक्टर ने यह भी आपील की है कि जिले के नागरिक अनावश्यक आवेदन ना देवे ताकि पास जारीकर्ता अधिकारी का महत्त्वपूर्ण समय खराब ना हो। जिले के नागरिक ई पास हेतु आवेदन बेमेतरा जिले के वेब साइट जिले के सरकारी वेबसाइट के माध्यम से कर सकते है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News