जशपुर मुनादी।।
खबर हरियाणा से आ रही है ।बताया जा रहा है कि हरियाणा के गुड़गांव शहर में जशपुर के कई ऐसे स्टूडेंट फंसे हैं जिन्हें मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत मारुति सुजुकी कम्पनी में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था।जनता कर्फ्यू के बाद उन्हें कम्पनी से छुट्टी तो मिल गयी है लेकिन गांव कैसे वापस आये ये उनके लिए समस्याओं का बड़ा सबब बना हुआ है । सोशल मीडिया के जरिये आ रही खबरों के मुताबिक यहाँ जशपुर जिले के 109 छात्र बुरी तरह फंस गए है और उनके सामने राशन पानी तक कि समस्या आन पड़ी है ।
व्हाट्सएप्प के जरिये उन्होंने कलेक्टर जशपुर को आवेदन प्रेषित कर संकट की घड़ी में सहयोग करने की अपील की है ।कलेक्टर को दिए गए आवेदन में उन्होंने उनके घर तक पहुंचाने और खाने पीने का इंतज़ाम मुहैया कराए जाने का आग्रह किया है।

जिला पंचायत जशपुर के डीडीसी विष्णु कुलदीप ने मीडिया से इन छात्रों की आवाज सरकार तक पहुंचाने की अपील की गई है ताकि सरकार उन फंसे हुये छात्रों की मदद कर सके ।हांलाकि पूलिस अधीक्षक जशपुर को इस मामले की कोई जानकारी नही है ।मुनादी डॉट को प्राप्त आवेदन और छात्रों की तस्वीरो को पूलिस अधीक्षक ने अवकोकन हेतु मांगा है ।आवेदन का अध्यन कर कोई आगे की योजना बनाने का एसपी ने आश्वासन जरूर दिया है।

