28-March-2020


नगर पंचायत ने उद्योग को लिखा, कहा शासन के निर्देशों का करें पालन, कोरोना के रोकथाम के लिए करें उपाय, प्रबंधन के कहा ........... पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।।

जिले में सारे उद्योगों को बंद कर दिया गया है ऐसे में गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार सिर्फ अकेले जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के प्लांट ही चालू है क्योंकि ब्लास्ट फर्निश बेस्ड स्टील इकाई और पावर प्लांट्स बैंड करने के निर्देश नहीं हैं। लेकिन जिंदल स्टील के पास स्थित किरोड़ीमल नगर पंचायत को ऐतराज है। उनका कहना है कि इसमें भी नियमों का पालन नहीं हो रहा है। हालांकि प्रबंध का कहना है कि हम कोशिश कर रहे हैं।

जिंदल स्टील के द्वारा कई पालियों में मजदूरों से काम करवाया जा रहा है जिससे मजदूर पाली के समय एक बार झुंड में आते और जाते हैं। इससे नगर पंचायत को समस्या है क्योंकि इन मजदूरों का ठिकाना किरोड़ीमल नगर पंचायत क्षेत्र ही है। उनका कहना है कि सरकारी आदेश से फैक्ट्री चल रही है वो ठीक है लेकिन उनके बीच सोशल डिस्टेनसिंग को लेकर कोई उपाय नहीं किये जा रहे हैं। इससे कोरोना जैसे संक्रामक बीमारी के रोकथाम की जो पहल सरकार कर रही है वह इस प्लांट।में निरर्थक साबित हो रहा है। उन्होंने पत्र लिखकर इसपर कदम उठाने को कहा है।

इस मामले में प्रबंधन का कहना है कि कारखाने के अंदर सोशल डिस्टेनसिंग का ख्याल रखा जा रहा है लेकिन पाली में छूटकर कर्मचारी झुंड बना लेते हैं। फिर भी प्रबंधन उन्हें एक साथ छोड़ने के बजाय अलग अलग छोड़ने पर विचार कर रही है। उनका कहना है कि उन्होंने इस दिशा।में कुछ कदम उठाए हैं और कुछ उठाना बाकी है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News