रायपुर मुनादी।।
हाल ही में विदेश से लौटकर आये रायपुर के एक 21 वर्षीय युवक में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस तरह छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। मरीज के बारे में बताया जा रहा है कि वह ब्रिटेन से हाल ही में लौटा है। वह इससे पहले आइसोलेशन में भी था। इसका इलाज AIIMS रायपुर में शुरू हो गया है।
जानकारी के अनुसार, युवक, लंदन से आने के बाद क्वारनटाईन में था और खुद ही लक्षणों के आधार पर खुद स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी थी, जिसके बाद उसे सतर्कता की वजह से आईसोलेट किया गया था। मेडिकल रिपोर्ट में युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रायपुर शहर में अब कोरोना मरीजों की संख्या 4 हो गयी है। इससे पहले यहां के दो युवतियों और एक 60 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। बताया जाता है कि 60 वर्षीय बुजुर्ग की कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं थी। प्रदेश में ज्यादातर कोरोना मरीजों का उपचार AIIMS रायपुर में किया जा रहा है।
देश भर में कोरोना मरीजों की संख्या आज 863 पहुंच गई है वही इस बीमारी से मारने वालों की संख्या 19 हो गयी है हालांकि इस बीमारी से लड़कर रिकवर करने वालों की संख्या 79 है।

