रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी
जनपदपंचायत राजपुर के ग्राम पंचायत बरियों चारपारा और ककना के बिच नहर के पास कोटा छत्तीसगढ़ के सपेरा जाति के लगभग 20 परिवार जिनकी संख्या बच्चों समेत 84 है तम्बू लगाकर रुके हुए हैं,अभी जहां पुरे देश में लाक डाउन की स्थिति के कारण एसे लोगों को अपना और अपने परिवार का भरणपोषण करना बहोत ही कठिन होगया है एसे लोगों को खाने पिने की समस्या हो रही है।क्षेत्र में इन सभी के रुकने का जैसे ही जनपद सदस्य राजपुर मुकेश गुप्ता को पता चला वैसे ही तत्काल उन्होंने ने राजपुर एसडीएम आर.ऐस.लाल व तहसीलदार राजपुर सुरेश राय को सूचित किया,सभी अधिकारियों के साथ स्थल पर पहुंच सभी शरणार्थीयों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना और सभी को एक जगह पर रहने,शहर में बेवजह नही घुमने और रोज नहने का समझाईश दिया।
मुकेश गुप्ता ने ग्राम पंचायत बरियों के सहयोग कर्ताओं से आह्वान कर ग्राम बरियों में शरण लिये लोगों को खाने पिने की सामाग्री जैसे चावल,दाल,सब्जी,आलू,नमक व तैल दिया गया।इस नेक कार्य में राजपुर जनपद सदस्य मुकेश गुप्ता,प्यारेलाल जायसवाल,बसंत जायसवाल,संजय अग्रवाल,अजय अग्रवाल,गणपति राईस मिल और शान्ति राईस मिल ने अपना सहयोग दिया है।

