28-March-2020


इस नगर में लॉक डाउन का कर रहे उलंघन ,सब्जी मंडी में भीड़ ,देखिये तस्वीरे पढ़िये पूरी खबर



रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी

बलरामपुर जिले के राजपुर में प्रसाशन की सभी आदेशों का लोगों के द्वारा अवहेलना करते देखा जा रहा है।राजपुर शहर के मध्य में ही प्रति दिन सब्जीमंडी सुबह 8 बजे 12 बजे तक लगता है जहां एक ही स्थान पर 15 से 20 दूकानदार सब्जी लगा कर दूकान चलाते हैं इस जगह पर शहर और आसपास के गांव से लगभग सौकड़ों की संख्या में खरीदार आते हैं जो जिला लाक डाउन होने के बावजूद बदसतूर सब्जीमंडी सजाई जा रही है और लोग भी उस जगह पर जाने से अपने आप को परहेज़ करते नजर नही आरहे हैं इसके अलावा प्रसाशन की ओर से भी इन दूकानदारों और खरीदारों को समझाईश व हिदायत नही दी जा रही है।जहां एक तरफ केंद्र व राज्य सरकार कोरोना को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही नही बरतना चाहती है वहीं जिले में प्रसाशन की व्यवस्था ढ़िली नजर आ रही है जिससे कहीं ना कहीं करोना से हमारी जंग विफल होती नजर आ रही है इस सबंध में प्रसाशन को कड़ी रुख अपनानी होगी।


प्रसाशन ने लोगों को रोज मर्रा की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए किराना दूकान,दूध की डेरी,रसोई गैस,पेट्रोल पंप, मोबाईल साप,मेडिकल स्टोर,सब्जी की दूकानो को सुबह 8 बजे से 12 बजे तक खोले जाने को आदेशित किया है इसके साथ ही लोगों को खरिदारी करते समय चेहरे पर मास्क लगायें,लोग आपस में लगभग 1 मीटर की दूरी बना कर रखें साथ ही ब्यर्थ सड़कों पर ना घुमें इन सभी बातों को ध्यान में रख कर एसे दूकानो से खरीदारी करने की बात कही है जिससे कोरोना का संक्रमण कम होने की संभावना बनी रहे व लोग सुरक्षित रहें।लेकिन लोग इन सभी बातों को दर किनार करते हुए सब्जीमंडी में समुह में खड़े होकर सब्जी लेते नजर आ रहे हैं,अगर लोग हर दिन इसी तरह से सुबह-सुबह भिड़भाड़ वाले जगहों में जा कर खरिदी करते रहेंगे तो दिनभर घर में बंद होकर रहना ब्यर्थ है इससे लोग अपने आपको संक्रमित तो कर ही रहे हैं साथ में अपने परिवार और समाज को भी संक्रमित करने का अपराध कर रहे हैं,प्रसाशन को जल्द ही कोई बड़ा कदम उठाना होगा जिससे लोग प्रसाशन की आदेशों का अवहेलना ना करें।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News