28-March-2020


ब्रेकिंग जशपुर:कोरोना वायरस से लड़ने भाजपा भी मैदान में,नेताओ और निर्वाचित प्रतिनिधियों की बनी टीम, सभी कार्यकर्ता पहुंचेंगे…….पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी//

कोरोना संक्रमण की महामारी से लड़ने भारतीय जनता पार्टी भी अब मैदान में उतर गई है।भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा के लिए भाजपा नेताओं की एक टीम बनाई गई है जो कि विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंदों की मदद करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के जशपुर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिन्हा ने बताया कि जिले में फिलहाल कुंनकुरी विधानसभा के लिए मेगा टीम तैयार की गई है जिसमे विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष एवं निर्वाचीत प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि कुंनकुरी विधानसभा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो के जरूरतमंदों लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें राशन और अधिकारियो के निर्देश पर पका हुआ भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा । विधानसभा कुंनकुरी की टीम बनाये जाने के बाद पत्थलगांव और जशपुर के लिए भी टीम बनाई जा रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News