कोरोना आपदा प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए कलेक्टर को सौंपा 25 हजार का चेक, आरपीआई नेता विजय गुप्ता ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ सुरक्षा में तैनात जवानों, स्वास्थ्य कर्मी व जरूरतमंदों को पहुंचा रहे मदद
जशपुरनगर 28 मार्च 2020/ आरपीआई आठवले के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कोरोना आपदा से निपटने सरकार की पहल में हर साथ देने की बात कही। उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीर सागर को 25000 का चेक सौंपा। वहीं जशपुर में सामाजिक कार्यकर्ताओं व युवाओं को साथ लेकर वे सभी की जरूरतों में हर संभव मदद करने पहल कर रहे हैं। शनिवार को जिला मुख्यालय में तैनात सुरक्षाबलों के जवानों को चैक चैराहे पर सड़कों पर पानी के बोतल उपलब्ध कराए गए। वही उनके द्वारा बिस्किट व अन्य सामग्री जरूरतमंदों को दी गई। श्री विजय गुप्ता ने बताया कि प्रशासन से अनुमति लेकर सतर्कता पूर्वक यह कार्य किया जा रहा है और आवश्यकता पड़ने पर ऐसे जरूरतमंद जिनको मदद नहीं मिल पा रही है, उनके लिए भोजन आदि की व्यवस्था करने का प्रयास उनके द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों के लिए वे सभी वालंटियर की मदद भी करने को तैयार हैं। इस अवसर पर उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता जनार्दन सिन्हा, सीएन तिवारी, कमल कांत वर्मा, व्यवसायी श्री शर्मा, पत्रकार एंव सामाजिक कार्यकर्ता विश्वबन्धु शर्मा उपस्थित रहे।

